Chandigarh

हरियाणा में ऑक्सीजन व दवाओं की कालाबाजारी रोकने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

आक्सीजन और जीवन देने वाली दवा पर कालाबाजारी को रोकने में मदद करें
हरियाणा उत्सव/ चंडीगढ़ / बीएस बोहत

देश में कोरोना की विस्फोटक स्थिति के बीच कई लोग मोटी कमाई के चक्कर में जरूरी दवाओं की बडे़ स्तर पर कालाबाजारी कर रहे हैं।  क्या ऑक्सीजन सिलेंडर क्या रेमडेसिविर इंजेक्शन, हर दवाई को महंगे दामों में बेचा जा रहा है, उनकी कालाबाजारी हो रही है। इसकी वजह से बेबस मरीज के परिजन दर-दर भटकने को मजबूर हैं। अब इस कालाबाजारी की रोकथाम के लिए हरियाणा पुलिस की तरफ से नई पेशकश की गई है। उन्होंने एक हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है जहां पर कॉल कर कालाबाजारी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) हरियाणा मनोज यादव ने बताया कि ऑक्सीजन सिलेंडर और अन्य जीवन रक्षक दवाओं की कालाबाजारी से संबंधित जानकारी या शिकायत मोबाइल नंबर 7087089947 और टोल-फ्री नंबर 1800-180-1314 पर दर्ज की जा सकती है।  उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच कोविड-19 के उपचार में इस्तेमाल होने वाली दवाओं और ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजरी पर प्रभावी रोकथाम के लिए ये नंबर जारी किए गए हैं। अगर किसी को भी इस तरह की कोई सूचना मिलती है, तो वह तुरंत कालाबाजारी में लिप्त व्यक्ति का नाम और नंबर बताते हुए पुलिस में शिकायत कर सकता है

Related posts

डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ के लिए हरियाणा सरकार का फैसला

Haryana Utsav

हरियाणा में IPS अधिकारियों की संख्या बढ़ाने के प्रस्ताव में कमियां, MHA ने वापस लौटाया प्रस्ताव

Haryana Utsav

हरियाणा के गांवों में पहुंचेंगे चलते फिरते अस्पताल, जानिए क्या क्या होगी सुविधा

Haryana Utsav
error: Content is protected !!