November 20, 2026
DelhiHot News

संसद की नई इमारत के निर्माण पर रोक लेकिन शिलान्यास की मंजूरी

New MP Bullding

संसद की नई इमारत के निर्माण पर रोक लेकिन शिलान्यास की मंजूरी

हरियाणा उत्सव, दिल्ली
सुप्रीम कोर्ट ने नई संसद बनाने की योजना पर अपना कड़ा ऐतराज़ जताया है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को प्रस्तावित जगह पर भूमिपूजन की इजाज़त दे दी है।

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को इस बात का भरोसा दिया है कि इससे संबंधित याचिकाओं पर जब तक सुप्रीम कोर्ट अपना फ़ैसला नहीं दे देती तब तक सरकार किसी भी तरह के निर्माण या तोड़-फोड़ के काम को अंजाम नहीं देगी। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने जस्टिस एएम खनवीकलर की अगुवाई वाली सुप्रीम कोर्ट की बेंच के सामने कहा कि सिर्फ़ शिलान्यास का कार्यक्रम होगा और अभी इस पर किसी भी तरह का निर्माण कार्य या किसी भी तरह की तोड़-फोड़ नहीं होगी। पेड़ों को भी नहीं गिराया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने इस पर कहा कि अगर आप पेपरवर्क करते हैं या फिर शिलान्यास करते हैं तो हमें कोई आपत्ति नहीं है लेकिन इस पर किसी भी तरह का निर्माण कार्य नहीं होना चाहिए।

Source- https://www.bbc.com/hindi/india-55219989 

Related posts

अब नए चक्रवात को लेकर IMD का अलर्ट जारी ,जानें कब और कहां देगा दस्तक?

Haryana Utsav

काबुल में मिनी वैन में बम विस्फोट, 4 लोगों की मौत

Haryana Utsav

मां घर-घर बनाती थीं रोटियां- बेटे ने कोरियर ब्वॉय की नौकरी करते हुये पास कर ली UPSC परीक्षा

Haryana Utsav
error: Content is protected !!