September 21, 2026
Gohana

नि:शुल्क हड्डी रोग जांच एवं परामर्श शिविर में हुई 50 रोगियों की जांच

फोटो-गांव ठसका में शिविर के दौरान युवक की जांच करते हुए बाएं से दूसरे डा. संयज मिढ्ढा।

नि:शुल्क हड्डी रोग जांच एवं परामर्श शिविर में हुई 50 रोगियों की जांच

 हरियाणा उत्सव, बीएस बोहत

गोहाना: गांव ठसका में नि:शुल्क हड्डी रोग जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया। शिविर में करीब 50 रोगियों की हड्डी जांच की और उन्हें नि:शुल्क दवाएं बांटी गई। शिविर में मिढ्ढा होस्पिटल एवं ओर्थोपेडिक सेंटर के संचालक डा. संजय मिढ्ढा ने अपनी सेवाएं दी। शिविर में पहुंचे बुजूर्गों को डा. मिढ्ढा ने घुटनों के दर्द से बचने के उपाय बताए और आवश्यक दवा दी।

डा. संयज मिढ्ढा ने सभी प्रकार के जोड़ों, कमर एवं पीठ दर्द के लिए परामर्श दिया। उन्होंने कहा  हड्डी व जोड़ संबंधी रोगों का सीधा प्रभाव हमारी जीवन शैली पर पड़ता है। गुटनों के दर्द से बचने के लिए गुटने मोड कर चौकड़ी लगा कर नहीं बैठना चाहिए। खाने में दुध, बादाम, अखरोट व कैलश्यिम युक्त चीजें आदि खाने चाहिए और जोडों से संबंधी व्यायाम करना चाहिए। शिविर में डा. बिजेंद्र पवार, राजेश कुमार, सचिन, नरेंद्र, सुरेंद्र आदि ने सहयोग किया।

Related posts

नरेंद्र मोदी ने 12 करोड़ किसानों को 6000 रुपए सालाना PM किसान सम्मान निधि के रूप में दिए

Haryana Utsav

मल्टी लेयर फार्मंगि के प्रति किसानों को जागरूक किया

Haryana Utsav

गोहाना बार एसो. के अध्यक्ष बने वेद प्रकाश शर्मा और भूपेंद्र मान उपाध्यक्ष

Haryana Utsav
error: Content is protected !!