Gohana

Sports: गांव पीनाना के अंकित मलिक ने 15 सौ मीटर की दौड़ में जीता गोल्ड

फोटो-गोल्ड पदक विजेता खिलाडी को सम्मानित करते हुए कोच राजेश मलिक

-आप नेता कोच राजेश मलिक ने किया सम्मानित
हउ/ गोहाना:

बेंगलुरु में खेलो इंडिया के तहत आयोजित प्रतियोगिता में गांव पीनाना के अंकित मलिक ने 15सौ मीटर की दौड़ में स्वर्ण पदक जीता है। अंकित ने 15 सौ मीटर की दौड़ 3 मिनट 45 सेकेंड में पूरी की। प्रतियोगिता का आयोजन 30 अप्रैल से 2 मई तक हुआ। शुक्रवार को गांव पहुंचने पर आप युवा नेता राजेश मलिक ने पदक विजेता खिलाड़ी को सम्मानित किया।

कोच रोजेश मलिक ने कहा कि इतने कम समय में 15सौ मीटर की दौड़ सामान्य खिलाड़ी पूरी नहीं कर सकता है। इसके लिए निरंतर कठिन परिश्रम और अनुशासन की आवश्यकता होती है। उन्होंने गांव के युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलों में रुचि लेने का संदेश दिया। इस मौके पर नवीन मलिक, सोनू, मोहित मलिक, वीरेंद्र, जयप्रकाश, मनोज आदि मौजूद रहे।

Related posts

शिक्षण संस्थानों में बनाया रक्षा बंधन का पर्व

Haryana Utsav

गठबंधन का उम्मीदवार भारी मतों से जीतेगा-दिग्विजय

Haryana Utsav

कोरोना संकट बीच भारत की मदद के लिए आगे आया आयरलैंड, 700 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स भारत को भेजे

Haryana Utsav
error: Content is protected !!