September 21, 2026
Sonipat

Sonipat: मेरठ-झज्जर रोड़ पर अवैध ढ़ाबे तोडफोड की कार्यवाही

JCB

मेरठ-झज्जर रोड़ पर अवैध ढ़ाबे तोडफोड की कार्यवाही
हरियाणा उत्सव:सोनीपत

उपायुक्त ललित सिवाच ने बताया कि गाँव नसीरपूर बांगर की राजस्व सम्पदा में मेरठ-झज्जर रोड़ (एनएच-334 बी) पर अवैध ढ़ाबे का निर्माण किया गया था, जिस पर जिला नगर योजनाकार, सोनीपत द्वारा तोडफोड की कार्यवाही अमल में लाई गई। उन्होंने बताया कि तोडफोड की कार्यवाही के दौरान अवैध निर्माण में तोडफोड की कार्यवाही की गई।

उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि अवैध कॉलोनियों में भू:माफियाओं के बहकावे में आकर प्लॉट ना खरीदें व अपनी मेहनत की कमाई को बरर्बाद ना होने दें। क्योंकि अवैध कालोनी में सरकार द्वारा किसी भी प्रकार की सुविधा नहीं दी जाती है। कोई भी अवैध कालोनी/निर्माण करने से पहले सरकार से नियमानुसार अनुमति लें। अवैध कालोनी/निर्माण को किसी भी समय अधिनियम के प्रावधान में गिराया जा सकता है।

जिला नगर योजनाकार नरेश कुमार ने बताया कि विभाग द्वारा की जा रही तोडफोड में और सख्ती बरती जायेगी ताकि अवैध कालोनी काटने व उसमें निर्माण करने वाले मंसूबे पूरे न हो सकें और समय रहते पनप रहे अवैध निर्माण को तोड़ा जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि सभी अवैध कालोनियों में जन साधारण को जागरूक करने के लिए चेतावनी बोर्ड भी लगाये जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाकर शहर मे पनप रहीं अवैध कालोनियों व निर्माणों को शुरूआती दौर में ध्वस्त किया जा रहा है। यह कार्यवाही नियंत्रित क्षेत्र अधिनियम के तहत की गई है। तोडफोड की कार्यवाही के दौरान अन्जू सहायक नगर योजनाकार-कम-ड्यूटि मजिस्ट्रेट एवं फील्ड स्टाफ, पुलिस बल मौजूद थे।

Related posts

किसान प्रशिक्षण शिविर में किसानों किया जागरूक

Haryana Utsav

एक्साइज इंस्पेक्टर का परिणाम घोषित करने की मांग।

Haryana Utsav

मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर 31 जनवरी तक करवायें पंजीकरण 

Haryana Utsav
error: Content is protected !!