September 21, 2026
ElectionGohana

गोहाना नप में हुए भ्रष्टाचार को सबूत के साथ जनता के सामने रखेंगे: अनुराग

-पत्रकारों के सवालों में उलझे आप पार्टी के राष्ट्रीय सलाहकार अनुराग ढांडा
हउ, गोहाना:

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय सलाहकार अनुराग ढांडा ने कहा कि हरियाणा में भ्रष्टाचार जमकर किया जा रहा है। पहले के मुकाबले भ्रष्टाचार अधिक हो रहा है। हरियाणा के निगम और नगर परिषदों में अधिकारियों से मिलकर बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार हो रहा है। वह गोहाना में चेयरमैन पद के प्रत्याशी अशोक जैन के निवास स्थान पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने अशोक जैन के पक्ष में वोट देने की अपील की।

अनुराग ने आरोप लगाया कि गोहाना नगर परिषद में भी भ्रष्टचार हुआ है। नगर परिषद में करीब 122 करोड़ रुपये खर्च हुए है। लेकिन पूर्व चेयरमैन नगर परिषद में एक सौ करोड़ रुपये खर्च होने की बात कह रह हैं। पत्रकारों ने सवाल किया कि ये केवल खर्च के आंकडे हैं। इसमें भ्रष्टाचार हुआ है कैसे माने? इस पर उन्होंने कहा प्रदेश की जिस भी नगर परिषद और निगम की जांच हुई है उसमें भ्रष्टाचार मिला है। सरकार गोहाना नगर परिषद के विकास कार्यों की भी जांच कराए, भ्रष्टाचार खुल कर सामने आ जाएगा। उन्होंने नगर परिषद का कार्यकाल खत्म होने से पहले ही टेंडर देने में गोलमाल करने का आरोप लगाया। भ्रष्टाचार के कई चहरे होते हैं। भुगतान करते समय नहीं बल्कि टेंडर देते समय भ्रष्टाचार किया जाता है। अधिकारियों के साथ मिलकर भ्रष्टाचार को अंजाम दिया जाता है। उन्होंने दावा किया कि अगले पांच दिन में भ्रष्टाचार के पक्के सबूत गोहाना की जनता के सामने रखें जाएंगे। इसके लिए काम किया जा रहा है। वरिष्ठ नेता शिवकुमार रंगीला ने कहा कि रोहतक के सांसद अरविंद शर्मा ने भ्रष्टाचार ओपन करने का आसान तरीका बताया है। ठेकेदारों को लंबा कर दो अपने आप सारी भ्रष्टाचार के जड़ें बाहर आ जाएंगी। इस मौके पर देवंद्र सैनी, सुनिल जाजी, परमजीत मलिक, प्रवीन लठवाल आदि मौजूद रहे।

Related posts

Gold: बरोदा के पहलवान विक्की मोर ने कुश्ती में जीता स्वर्ण पदक

Haryana Utsav

सेना के सम्मान में भाजपा ने गोहाना में निकाली तिरंगा यात्रा

Haryana Utsav

भीम आर्मी व एएसपी ने दिया इनेलो को समर्थन

Haryana Utsav
error: Content is protected !!