September 21, 2026
Chandigarh

अगले दाे दिन में बारिश के आसार, रातें हाेंगी सर्द

weather

दिन में उत्तरी हवाएं चलने से धूप की चुभन कम

हरियाणा उत्सव, चंडीगढ़

दिन में उत्तरी हवाएं चलने से धूप की चुभन कम हुई । अब माैसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 72 घंटे के बीच सेंट्रल बंगाल की खाड़ी में लाे प्रेशर सिस्टम बन रहा है। इसके चलते पहाड़ाें पर अच्छी और मैदानाें में हल्की फुल्की बारिश हाेने की संभावना है। माैसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक मनमाेहन सिंह ने बताया कि लाे प्रेशर एरिया का असर मैदानाें पर ज्यादा ताे नही पड़ेगा। लेकिन इससे दिन और रात के तापमान में गिरावट आयेगी।

उन्हाेंने बताया 19 अक्टूबर से रातें और ज्यादा ठंडी हाे जाएंगी। इस बीच शुक्रवार काे दिन का अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री दर्ज किया गया। जाे सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। वहीं वीरवार रात का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया, जाे सामान्य से एक डिग्री दर्ज किया गया। वहीं हवा में नमी की मात्रा 88 फीसदी दर्ज की गई।

शनिवार काे आमताैर पर आसमान साफ रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 35 न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रह सकता है। शाम के समय बादल छा सकते हैं। रविवार काे बादल छा सकते हैं। बूंदाबांदी हाे सकती है। दिन का अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रह सकता है। साेमवार काे बादल छा सकते हैं। बूंदाबांदी हाे सकती है। दिन का अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रह सकता है।

Source- https://www.bhaskar.com

Related posts

बैंक जाने से पहले यह खबर जरूर देखें- कहीं छुट्टी तो नही

Haryana Utsav

बरोदा उपचुनाव- समय पर होगा या स्थगित?

Haryana Utsav

शादियों में मेहमानों की संख्या 50 से भी कम करेगी हरियाणा सरकार

Haryana Utsav
error: Content is protected !!