Sonipat

जाजल रेनीवेल से तीन दिनों से पेयजल सप्लाई हो रही है प्रभावित, राजीव जैन ने किया लिया जायजा

रेनीवेल परिसर का दौरा किया और नगर निगम अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए ।

हरियाणा उत्सव, सोनीपत

जाजल स्थित रेनीवेल से पेयजल आपूर्ति बाधित होने के कारण पिछले तीन दिनों से सोनीपत शहर के ईस्टर्न साइड वाले कॉलोनियों में पेयजल संकट गहराया हुआ है । शहर की आधी आबादी बूंद-बूंद को तरस कर रह गई है। पेयजल की गंभीर समस्या को देखते हुए सीएम के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने सोमवार को जाजल स्थित रेनीवेल परिसर का दौरा किया और नगर निगम अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए । उन्होंने अधिकारिओं से कहा कि वे समस्या के स्थायी समाधान के लिए तत्काल प्रयास करें । इस मौके पर नगर निगम के कमिश्नर धर्मेंद्र कुमार, एससी अशोक रावत, एक्सईन निजेश कुमार व सूर्य धनखड़ मौजूद थे ।

दरअसल पेयजल संकट के कारण मॉडल टाउन, सुजान सिंह पार्क, ओल्ड डीसी रोड, दिल्ली कैंप, सिक्का कॉलोनी, पुराना शहर सहित विभिन्न कॉलोनियों में पेयजल संकट गंभीर बनी रही । राजीव जैन ने कहा कि वे पिछले तीन दिनों से इन कॉलोनियों में पानी के टैंकर भिजवा कर आम नागरिकों की हर संभव मदद करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने भरोसा जताया जल्द ही इस समस्या पर काबू पा लिया जाएगा । शहरवासियों को हर हालत में पेयजल मुहैया करवाया जायेगा ।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अगर मोटर की पूरी तरीके से मरम्मत होने में समय लगता है तो पानी के टैंकरों से शहर के प्रभावित इलाके में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बताया रेनीवेल के तीनों मोटर में खराबी आई हुई है । मोटरों के इंपेलर घिस चुके हैं । फिलहाल दो मोटर को रिपेयर कर अस्थाई तौर पर चालू किया गया है । बिजली की लग रही कटों को देखते हुए जरनेटर चलाना आवश्यक है । उन्होंने अधिकारियों से कहा की वे जनरेटर चलाने के लिए तेल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करें । भाजपा नेता राजीव जैन ने कहा अचानक से तीनों मोटर में खराबी आ जाना जांच का विषय है ।

उन्होंने अधिकारियों से कहा फि़लहाल जिन-जिन इलाकों में पेयजल की स्थिति गंभीर बनी हुई है वहां फौरन पानी के टैंकर की व्यवस्था करवाई जाए। साथ ही इस समस्या का स्थाई समाधान निकालें । अगर कहीं कोताही बरती गयी है तो उसकी जाँच कर आवश्यक कार्रवाई भी करें ।

Related posts

Sonipat: मेरठ-झज्जर रोड़ पर अवैध ढ़ाबे तोडफोड की कार्यवाही

Haryana Utsav

अपने ही वोट बैंक का आरक्षण खत्म करने की बात कही

Haryana Utsav

बिजली कर्मचारियों को किसानों के विरोध का करना पड़ा सामना।

Haryana Utsav
error: Content is protected !!