September 21, 2026
Sonipat

17 अक्टूबर को पंचकूला में आयोजित किया जाएगा मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह

-हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने पर प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने जताया प्रदेश की जनता का आभार
-भाजपा सरकार ने 2014 व 2019 के चुनावी सकल्प पत्र में दिए गए सभी वायदों को किया पूरा-मोहनलाल बड़ौली
-2024 के चुनावी संकल्प पत्र को भाजपा सरकार एक लक्ष्य के रूप में लेकर हर वायदे को करेगी पूरा
-हरियाणा के मतदाताओं ने भाजपा सरकार की 10 वर्षों की उपब्धियों पर मोहर लगाते हुए तीसरी बार दिया पूर्ण बहुमत
-कांग्रेस के हिसाब मांगों का जवाब प्रदेश की जनता ने अपने वोटों से दिया जवाब
-प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने सेक्टर-15 स्थित अपने कार्यालय में किया पत्रकारवार्ता को संबोधित

Haryana utsav:  सोनीपत
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि 17 अक्टूबर को पंचकूला में मुख्यमंत्री व मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह पंचकूला के परेड ग्राउंड में प्रात: 11:00 बजे आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा की शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्रिमंडल सहित देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को निमंत्रण भेजा जाएगा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली शनिवार को सेक्टर-15 स्थित अपने कार्यालय में पत्रकारवार्ता को संबोधित कर रहे थे।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने पर प्रदेश की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रदेशावासियों ने जिस आकांशा के साथ हरियाणा में भाजपा का प्रचम लहराया है भाजपा सरकार भी जनता की सभी आकांशाओं पर उतरते हुए अंत्योदय के रास्ते पर चलते हुए प्रदेश के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य करेगी। भाजपा
प्रदेशाध्यक्ष ने पदेशवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी धर्म  और सच्चाई के रास्ते पर आगे बढ़ते हुए समाज के उत्थान के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने 2014 व 2019 के चुनावी संकल्प पत्र में दिए गए सभी वायदों को पूरा करने का कार्य किया। हमने हर सरकारी योजनाओं को प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक बिना भ्रष्टïाचार के पहुंचाने का कार्य किया। हमने भाई-भतीजावाद का अंत कर बिना खर्ची-पर्ची के दो लाख से अधिक युवाओं को योग्यता के आधार पर रोजगार देने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश का हर वर्ग का व्यक्ति सरकार की नीतियों से खुश और लाभांवित है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार 2024 के चुनावी संकल्प पत्र को एक लक्ष्य के रूप में लेकर आगे बढ़ेगी और हर वायदे को पूरा करने का कार्य करेगी। उन्होंने भाजपा पार्टी के मेहनती और कर्मठ कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी के हर कार्यकर्ता की मेहनत का ही परिणाम है कि हरियाणा में तीसरी बार हरियाणा की सरकार बनी। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता सरकार की 10 वर्षों की उपब्धियों को लेकर जनता के बीच पहुंचे और उन्हें उनसे अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मतदाताओं ने भी भाजपा सरकार की 10 वर्षों की उपब्धियों पर मोहर लगाते हुए तीसरी बार भाजपा को पूर्ण बहुमत की सरकार दी।
उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान कांग्रेस के हिसाब मांगों का जवाब प्रदेश की जनता ने अपने वोटों से देते हुए प्रदेश में तीसरी बार भाजपा को पूर्ण बहुमत दिया। इस मौके पर सोनीपत से विधायक निखिल मदान, खरखौदा से विधायक पवन खरखौदा, भाजपा जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा, माईराम कौशिक, जिला महामंत्री नवीन मंगला, निशांत छोक्कर,आजाद नेहरा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Related posts

पर्ची-खर्ची व्यवस्था को खत्म कर एक लाख से अधिक योवाओं को दी सरकारी नौकरियां

Haryana Utsav

रुपये डबल करने का झांसा देकर करते थे ठगी, दो महिला सहित तीन गिरफ्तार

Haryana Utsav

– बरोदा हलके में लगेगी अत्याधुनिक चावल मिल

Haryana Utsav
error: Content is protected !!