September 21, 2026
Gohana

गेहूं खरीद व उठान में ढिलाई नहीं होगी बर्दाश्त-उपायुक्त नेहा सिंह

उपायुक्त नेहा सिंह ने गोहाना अनाज मंडी व रामगढ़ एफसीआई गोदाम का किया औचक निरीक्षण

भंवर सिंह
गोहाना

गेहूं खरीद प्रक्रिया को सुचारू, पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाने के उद्देश्य से सोनीपत उपायुक्त नेहा सिंह ने मंगलवार को गोहाना अनाज मंडी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंडी में पहुंच रही गेहूं की फसल की खरीद, उठान, बायोमैट्रिक सत्यापन, श्रमिक व्यवस्था, ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम तथा ई-खरीद पोर्टल से संबंधित सभी व्यवस्थाओं का गहनता से निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि गेहूं खरीद व उठान में ढिलाई कतई बर्दास्त नहीं होगी। उन्होंने किसानों की समस्याएं सुनी और मौके पर ही समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट कॉन्ट्रेक्टरों को निर्देश दिए कि पर्याप्त संख्या में वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित करें और निर्धारित समय सीमा के भीतर गेहूं का उठान कर उसे गोदामों तक पहुंचाया जाए। यदि किसी भी कॉन्ट्रेक्टर द्वारा लापरवाही बरती जाती है तो उसके खिलाफ पेनल्टी, नोटिस जारी करने सहित ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बायोमैट्रिक प्रणाली के माध्यम से किसानों के सत्यापन की प्रक्रिया भी जांची
उपायुक्त ने रामगढ़ स्थित भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) गोदाम का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने गोदाम की भंडारण क्षमता, गेहूं के रखरखाव, स्टैकिंग व्यवस्था तथा सुरक्षा मानकों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गोदाम में रखे गए गेहूं की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए सभी मानकों का सख्ती से पालन किया जाए
इस मौके पर गोहाना एसडीएम अंकित कुमार, सचिव मार्केट कमेटी गोहाना सुरेश कुमार, हैफेड मैनेजर ज्योति, वेयरहाउस मैनेजर रेनूबाला, प्रधान अनाज मंडी गोहाना श्यामलाल वशिष्ठ, रामधारी जिंदल आदि मौजूद रहे।

Related posts

आहुलाना चीनी मिल ने बनाया रिकॉर्ड

Haryana Utsav

हाईवोल्ट ड्रामा के बाद प्राचार्य सीमा की छुट्टी और सुमन को मिला चार्ज

Haryana Utsav

गांव आहुलाना में 9 मई सोमवार को लेगा अंत्योदय मेला

Haryana Utsav
error: Content is protected !!