Gohana

आहुलाना चीनी मिल ने बनाया रिकॉर्ड

Ch. Devilal sugar Mill

-हरियाणा की सभी चीनी मिलों को पछाड़ते हुए बनाया रिकार्ड
-मिल के कर्मचारी खुद करते है मेंटेनेंस का कार्य
-बिना ब्रेकडाउन के चला आहुलाना चीनी मिल

 हरियाणा उत्सव/ भंवर सिंह 
गोहाना- 
गांव आहुलाना में स्थित चौधरी देवीलाल सहकारी चीनी मिल का मौजूदा पेराई सत्र खत्म हुए करीब डेढ़ माह का समय बीत चुका है। मिल प्रशासन ने अगले पेराई सत्र की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मौजूदा पेराई सत्र में बिना ब्रेक डाउन के मिल चला है। मिल को बिना ब्रेकडाउन के चलाने का रिकार्ड अपने नाम किया है।
मिल के लेखा शाखा अधिकारी जितेंद्र शर्मा ने बताया कि 2025-26 का पेराई सत्र तीन दिसंबर 2025 को शुरू हुआ था। 15 मार्च 2026 को गन्ना पेराई सत्र खत्म हुआ था। जिसमें करीब 96 दिन का पेराई सत्र रहा। इस दौरान मिल ने करीब 22 लाख 8 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई की है। इस दौरान मिल बिना ब्रेक डाउन के चला है, जीरो प्रतिशत ब्रेकडाउन रहा है। मौसम खराब होने के चलते किसान मिल में गन्ना नहीं पहुंचा पाए। जिसके चलते मिल करीब 11 घंटे बंद रहा। लेकिन मिल में तकनीकी खराबी के चलते कोई भी ब्रेकडाउन नहीं हुआ। इसके पीछे एक ही कारण मिल की मेंटेनेंस का कार्य मिल के इंजीनियरिंग टीम के कर्मचारियों द्वारा किया जाता है। यही कारण है कि मिल का मेंटेनेंस कार्य विश्वसनीय होता है। बाकी हरियाणा की सभी मिले ऑपरेशन मेंटेनेंस कॉन्ट्रैक्ट (ओएमसी) आधार पर चलती हैं। जिसमें ठेकेदार मशीनों की रिपेयरिंग करते हैं।

अंकिता वर्मा, एमडी, चौ. देवीलाल सहकारी चीनी मिल, आहुलाना

मिल की इंजीनियरिंग टीम भरोसे के साथ काम करती है। जिसके चलते हमारा मिल बिना ब्रेकडाउन के चलता है। इसका श्रेय हमारे ईमानदार कर्मचारियों को जाता है। हमारी पूरी टीम अगले पेराई सत्र के लिए जुट गई है।
अंकिता वर्मा, एमडी, चौ. देवीलाल सहकारी चीनी मिल, आहुलाना

Related posts

विश्व चैंपियनशिप में पदक विजेता अंशु मलिक को किया सम्मानित

Haryana Utsav

किसानों ने कृषि कानूनों के विरोध में निकाला ट्रैक्टर मार्च

Haryana Utsav

गोहाना नगर परिषद में मलिक दंपति ने पार्षद बनकर बनाया रिकार्ड

Haryana Utsav
error: Content is protected !!