November 10, 2026
Gohana

Parveen Goal: चार दशक से धर्म और समाजसेवा को समर्पित हैं प्रवीण गोयल

Parveen Goal

राजनीति में 25 साल सक्रिय रहे, अब धार्मिक आयोजनों के जरिए निभा रहे सामाजिक जिम्मेदारी

भंवर सिंह | संपादक, Haryana Utsav Media

गोहाना के प्रमुख समाजसेवी प्रवीण गोयल पिछले करीब चार दशक से धार्मिक और सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं। श्री सनातन धर्म मंदिर शिवाला मस्तनाथ मंदिर समिति के प्रधान के रूप में वह धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ शहर की सांस्कृतिक विरासत को संजोने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उनके नेतृत्व में पिछले करीब 40 वर्षों से रामलीला का मंचन लगातार किया जा रहा है, जो गोहाना की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है।

प्रवीण गोयल का जन्म 15 जनवरी 1957 को स्वर्गीय हरिस्वरूप गोयल के घर हुआ। उनके पिता हरिस्वरूप गोयल गोहाना नगर पालिका के वाइस चेयरमैन रह चुके थे, जबकि माता प्रभावती गृहिणी थीं। परिवार में शुरू से ही सामाजिक प्रभाव और धार्मिक संस्कारों का माहौल रहा। वर्ष 1990 में उन्हें श्री सनातन धर्म मंदिर शिवाला मस्तनाथ मंदिर समिति और रामलीला कमेटी की जिम्मेदारी मिली। इसके बाद उन्होंने धार्मिक आयोजनों को व्यवस्थित और भव्य बनाने पर विशेष ध्यान दिया।

उनके प्रयासों से मंदिर में हर वर्ष भगवान वामन की शोभायात्रा निकाली जाती है। इसके अलावा साल में लगभग तीन भागवत कथाओं सहित हिंदू धर्म के विभिन्न त्योहारों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन सुनील मेहता के सहयोग से उन्होंने मंदिर के विकास और सौंदर्यीकरण में भी योगदान दिया। करीब 400 वर्ष पुराने बताए जाने वाले इस मंदिर से शहर के लोगों की गहरी आस्था जुड़ी हुई है। मंदिर के विकास के लिए वह जनप्रतिनिधियों से भी सहयोग जुटाते रहे हैं।

धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय होने से पहले प्रवीण गोयल करीब 25 वर्षों तक राजनीति में भी सक्रिय रहे। उन्होंने पूर्व मंत्री पंडित रामधारी गौड़, पूर्व सांसद धर्मपाल मलिक और गोहाना के पूर्व विधायक जगबीर सिंह मलिक के साथ काम किया तथा चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव आने के बाद उन्होंने सक्रिय राजनीति से दूरी बना ली और अपना पूरा ध्यान धार्मिक व सामाजिक कार्यों पर केंद्रित कर दिया। आज प्रवीण गोयल गोहाना में धार्मिक आयोजनों और सामाजिक गतिविधियों के लिए अपनी अलग पहचान रखते हैं।

Related posts

गोहाना में धूमधाम से मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस

Haryana Utsav

पानी भरने आए पिता पुत्र नहर में बहे ।

Haryana Utsav

चौधरी देवी लाल सहकारी चीनी मिल के गन्ना प्रबंधक डॉ मनजीत दहिया हुए रिटायर

Haryana Utsav
error: Content is protected !!