September 21, 2026
Gohana

जननायक जनता पार्टी ने किया गोहाना हलके की कार्यकारिणी का गठन

JJP

जिलाध्यक्ष की विशेष उपस्थिति में हलकाध्यक्ष की अध्यक्षता में किया गया गठन
हरियाणा उत्सव/ अनिल कुमार
गोहाना:   जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने अपनी गोहाना हलके की कार्यकारिणी का गठन करते हुए नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी है। जजपा के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया ने कहा कि कार्यकारिणी में समर्पित लोगों को शामिल किया गया है, जिनका साथ निश्चित रूप से जजपा को मजबूती प्रदान करेगा।
गोहाना में गोहाना हलके की जजपा कार्यकारिणी की गठन प्रक्रिया संपन्न की गई। जजपा के जिलाध्यक्ष की विशेष उपस्थिति में हलकाध्यक्ष नरेंद्र गहलावत की अध्यक्षता में गोहाना की कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसके लिए जजपा के राष्टï्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला तथा उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला का आशीर्वाद लिया गया। हलकाध्यक्ष की पूर्ण सहमति से गठन प्रक्रिया पूर्ण करने उपरांत जिलाध्यक्ष ने इसकी घोषणा की।
जजपा के जिलाध्यक्ष पदम सिंह दहिया ने कहा कि जननायक जनता पार्टी लगातार विस्तार की ओर अग्रसर है। उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जनता से किये अपने सभी वायदों को पूरा किया है, जिससे लोगों में उनके प्रति स्वीकार्यता को विशेष रूप से बढ़ावा मिला है। खासतौर पर निजी क्षेत्र में हरियाणा के युवाओं के लिए किया गया 75 प्रतिशत आरक्षण इसमें शामिल किया जा सकता है। इससे युवाओं नया जोश व उत्साह देखने को मिल रहा है। निश्चित रूप से इस कदम से प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के नये अवसरों का सृजन होगा। जजपा का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है।
इस दौरान पूर्व विधायक एवं जिलाध्यक्ष पदम सिंह दहिया ने नवनियुक्त पदाधिकारियों  व सदस्यों का भी उत्साहवद्र्घन किया। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी व सदस्य मिलकर एकजुटता के साथ पार्टी के हित में काम करें। पार्टी के विस्तार व मजबूती के लिए हर संभव प्रयास किया जाए। पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचायें ताकि लोगों का जुड़ाव बढ़ता चला जाए। इस मौके पर हलकाध्यक्ष नरेंद्र गहलावत ने भी नये पदाधिकारियों व सदस्यों को बधाई देते हुए उत्साहवद्र्घन किया।
*जजपा की गोहाना कार्यकारिणी में 50 पदाधिकारी व सदस्य शामिल:
जजपा के जिलाध्यक्ष पदम सिंह दहिया ने बताया कि जजपा की गोहाना कार्यकारिणी में हलकाध्यक्ष नरेंद्र गहलावत सहित कुल 50 पदाधिकारी शामिल किये गये हैं। इनमें मास्टर सुरेंद्र को वरिष्ठï उप-प्रधान का पद सौंपा गया है। उप-प्रधान के पद पर रामकुवार प्रधान, ओमप्रकाश, राजेंद्र सिंह, सियानंद, बिजेंद्र नंबरदार, रामकिशन पटवारी, दीपक, रणजीत, ओमप्रकाश व रमेशचंद्र राणा को नियुक्त किया गया है। प्रधान महासचिव की बागडोर यशपाल गहलावत दी गई, जबकि महासचिव के रूप में बिजेंद्र मलिक, सुरेश उर्फ चीनी, संजय दहिया, रघुबीर सिंह, अजीत, जोगेंद्र, संजीव, सुनील, ओमप्रकाश व तरूण मेहता और गोरधन को नियुक्ति दी गई है। सह-सचिव का पद सतबीर को सौंपा गया तथा सचिव पद पर मंजीत, राजेंद्र, खुशीराम, रामनिवास, राममेहर नंबरदार, सतनारायण, चंद्रभान, राममेहर पासा, शमशेर, राज सिंह व विनोद शर्मा को नियुक्त किया गया है। कोषाध्यक्ष का पद नितिन को व संगठन सचिव के रूप में सुखेंद्र को नियुक्त किया गया। सदस्यों के रूप में अनिल दहिया, प्रेम, पवन, रणधीर, पप्पू, अजीत, हरिचंद, जयपाल, राजकुमार, मेहरचंद व जयभगवान और महा सिंह को प्रचार-सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।

Related posts

एडब्ल्यूएल ने राजकीय कन्या हाई स्कूल को समर्पित किया टीनशेड

Haryana Utsav

एसडीएम आशीष वशिष्ठ ने ड्रेनों का किया निरीक्षण

Haryana Utsav

गोहाना कार्यकर्ताओं को सफीदों में लगाया विस्तारक

Haryana Utsav
error: Content is protected !!