November 20, 2026
ChandigarhHaryana

5 आईएएस और 10 एचसीएस के तबादले

5 आईएएस और 10 एचसीएस के तबादले किए

चंडीगढ, बीएस तुषार

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 5 आईएएस और 10 एचसीएस अधिकारियों के तबादले एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।
1- पलवल की जिला नगर आयुक्त मोनिका गुप्ता को पलवल का अतिरिक्त उपायुक्त लगाया गया है। साथ ही उन्हें पलवल के जिला नगर आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।
2-पंचकूला के सचिव महावीर सिंह को कुरुक्षेत्र का अतिरिक्त उपायुक्त लगाया गया है।
&-भिवानी के अतिरिक्त उपायुक्त राहुल नरवाल को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा चरखी दादरी के अतिरिक्त उपायुक्त का कार्यभार सौंपा गया है।
4-महेन्द्रगढ़ के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) विश्राम कुमार मीणा को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा कनीना के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) का कार्यभार सौंपा गया है।
5- करनाल के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) आयुष सिन्हा को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा इंद्री के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) का कार्यभार सौंपा गया है।
*6- बदले गऐ एचसीएस अधिकारियों में आरटीए, करनाल की सचिव और आयुष्मान भारत हरियाणा स्वास्थ्य संरक्षण प्राधिकरण।
7- पंचकूला की अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी वीना हुड्डा को करनाल का अतिरिक्त उपायुक्त लगाया गया है। साथ ही उन्हें आरटीए, करनाल के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।
8-नूंह के जिला नगर आयुक्त मुनीष नागपाल को नूंह का अतिरिक्त उपायुक्त लगाया गया है। साथ ही उन्हें नूंह के जिला नगर आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
9- आरटीए, जींद के सचिव सत्येंद्र दुहन को जींद का अतिरिक्त उपायुक्त लगाया गया है। साथ ही उन्हें आरटीए, जींद के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
10- फतेहाबाद के जिला नगर आयुक्त सम्वर्तक सिंह खंगवाल को फतेहाबाद का अतिरिक्त उपायुक्त लगाया गया है। साथ ही, उन्हें फतेहाबाद के जिला नगर आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। 11- इंद्री के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) सुमित सिहाग को नरवाना का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।
12- कुरुक्षेत्र के सिटी मजिस्ट्रेट और मिल्क प्लांट, कुरुक्षेत्र के महाप्रबंधक प्रीतपाल सिंह मोठसरा को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा लाडवा का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।
11- हिसार के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) अश्वीर सिंह को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा बरवाला का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।
14- नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे वीरेन्द्र सिंह ढुल को बिलासपुर का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।
15- कनीना के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) रणबीर सिंह को नारनौल का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।
16-बरवाला के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) राजेश कुमार को जींद का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।

Source- https://sonipat24.com 

Related posts

बाबा मनशाह का संदेश: शिक्षा से खुलेंगे आपकी तरक्की के रास्ते

Haryana Utsav

एसीएस देवेंद्र सिंह ने पीआर धान की खरीद शुरू करवाई

Haryana Utsav

ग्लेशियर टूटने से आई बाढ़ में बहे लोगों को दी श्रद्धांजलि

Haryana Utsav
error: Content is protected !!