September 21, 2026
GohanaHaryana

राष्ट्रीयव्यापी हड़ताल को लेकर संघ नेताओं ने की बैठकें

SKS

राष्ट्रीयव्यापी हड़ताल को लेकर संघ नेताओं ने की बैठकें

-26 नवंबर को हड़ताल में शामिल होने का कर्मचारियों को किया आह्वान 
हरियाणा उत्सव, गोहाना:
 सर्व कर्मचारी संघ की जिलास्तरीय टीम ने गुरूवार को सोनीपत मार्ग स्थित सिंचाई विभाग, पुराने तहसील मार्ग स्थित नगरपरिषद व आईटीआई में बैठकों का आयोजन किया। टीम ने कर्मचारियों को 26 नवंबर को होने वाली राष्ट्रीयव्यापी हड़ताल में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया।
            सर्व कर्मचारी संघ जिला सचिव जय भगवान दहिया ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार कच्चे कर्मचारियों को पक्का नहीं किया, समान काम के लिए समान वेतन ना देना, पक्के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता रोकना, एलटीसी को रोकना सभी जन सेवाओं के विभागों को बेचना, नई शिक्षा नीति के नाम पर स्कूलों का निजीकरण करना सहीं नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उपरोक्त मांगों को लेकर संघ कई बार सरकार से मांग करने के साथ आंदोलन कर चुकी है, लेकिन उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया। 26 नवंबर को होने वाली राष्ट्रीयव्यापी हड़ताल में कर्मचारी बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे और अपनी मांगों को सरकार के सामने रखेंगे। इस दौरान संघ के राज्य सचिव रमेश अत्री, मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन जिला प्रधान ओमप्रकाश मलिक,  जिला चेयरमैन धर्मपाल मलिक संघ के सचिव सुरेश यादव, संघ के कैशियर रामनिवास आर्य, सियाराम शर्मा,  मैकेनिकल वर्कर यूनियन गोहाना के प्रधान जयपाल खोखर, नगर परिषद के प्रधान राजा भैया, फायर विभाग के प्रधान राजीव खत्री, संदीप आदि ने भी कर्मचारियों को संबोधित किया।

Related posts

सुमित्रा वाल्मीकि को राज्यसभा सांसद बनाए जाने पर बधाई दी

Haryana Utsav

हरियाणा पुलिस के जवान सुशील का सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

Haryana Utsav

दस माह का नही मिला वेतन, एक्सईएन कार्यालय के लगा रहे चक्कर

Haryana Utsav
error: Content is protected !!