September 29, 2026
Gohana

सीए एसोसिएशन ने गोहाना को जिला बनाने की मांग उठाई

-हरियाणा राज्य बनने से पुरानी है गोहाना तहसील

हरियाणा उत्सव, गोहाना (भंवर सिंह)

सीए एसोसिएशन गोहाना के सदस्यों ने बुधवार को बैठक का आयोजन किया। बैठक सीए नवीन गर्ग के कार्यालय पर आयोजित की गई। गोहाना को जिला बनाने की मांग को लेकर बैठक में चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष कर्मबीर लठवाल ने की।

सीए कर्मवीर लठवाल ने कहा कि भाजपा ने गोहाना को जिला बनाने का वादा किया था। भाजपा ने गोहाना की जनता के साथ धोखा किया है। भाजपा का दूसरा कार्यकाल भी खत्म होने को है। लेकिन गोहाना को जिला नहीं बनाया है। भाजपा ने गोहाना को जिला बनाने के वादे के साथ वोट मांगे थे।

गोहाना हरियाणा की सबसे पुरानी तहसील है। इस शहर को तहसील का दर्जा 1826 में अंग्रेजों के शासनकाल में मिला था। गोहाना तहसील, हरियाणा राज्य बनने से भी पहले की तहसील है। हरियाणा में इस के बाद बनने वाली बहुत सारी तहसील जिला बन चुकी है।

गोहाना की जनता को अपने प्रशासनिक कार्य करवाने के लिए सोनीपत जाना पड़ता है जो की गोहाना से लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर है। इस से गोहाना की जनता के समय और पैसे दोनों का नुकसान होता है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल 22 जून को महान संत कबीरदास की जयंती पर गोहाना आ रहे हैं। उनके सामने गोहाना को जिला बनाने की मांग को रखा जाएगा। इस मौके पर सीए नवीन गर्ग, सीए सोनू फ़ोर, सीए सौरभ गोयल, सीए आदिति गोयल आदि मौजूद रहे।

Related posts

खनन कारोबारियों द्वारा चोरी से बेची गई मिट्टी की रिकवरी करेगा सिंचाई विभाग

Haryana Utsav

ग्रामीणों ने मंत्री के सामने रखी समस्याएं, समस्याओं को लेकर क्या बोली मंत्री

Haryana Utsav

लाकडाउन अवधि तक गरीब लोगों की आर्थिक मदद करे सरकार-डा. सीडी शर्मा

Haryana Utsav
error: Content is protected !!