Yamunanagar

हरियाणा में एक जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक

Plastic

-सिंगल यूज प्लास्टिक के साथ पकड़े जाने पर होगा जुर्माना और पुलिस कार्रवाई
हरियाणा उत्सव, गोहाना:

हरियाणा सरकार एक जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक को बंद करने जा रही है। इसके लिए नगर निगम के अधिकारियों ने होमवर्क शुरू कर दिया है। निगम द्वारा दुकानदारों व शहरवासियों को सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने के लिए जागरूक करना शुरू कर दिया। इसके अलावा नगर परिषद और पालिकाओं के चेयरमैन भी चुने जा चुके हैं। जल्द ही यहां पर सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लगाने की प्रक्रिया शुरू होगी।

निगम के अधिकारियों द्वारा 30 जून तक लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके बाद सिंगल यूज प्लास्टिक बेचने, भंडारण करने वालों, वितरण व इसका इस्तेमाल करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वन टाइम यूज प्लास्टिक बेचते पकड़े जाने पर वाले के खिलाफ 500 से 25 हजार रुपये तक का जुर्माना किया जाएगा। इसके अलावा पुलिस कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।

19 तरह के सिंगल यूज प्लास्टिक आइटम हैं, जिन पर रोक लगाई जाएगी
मेयर ने कहा कि एक जुलाई से पालिथीन समेत 19 तरह के सिंगल यूज प्लास्टिक आइटम है। इसमें आइसक्रीम की स्टिक, प्लेट, कप, गिलास, कांटे, चम्मच, चाकू, स्ट्रा ट्रे, मिठाई के डिब्बे पर लगने वाली पन्नी, निमंत्रण पत्र, सिगरेट पैकेट, थर्माकोल का सजावटी सामान, पीवीसी बैनर, प्लास्टिक स्टिक वाले ईयरबड, गुब्बारे में लगने वाले प्लास्टिक स्टिक, प्लास्टिक के झंडे, कैंडी स्टिक आदि पर प्रतिबंध लगाया गया है।

सभी जिलो के थोक विक्रेताओं को वन टाइम यूज प्लास्टिक का स्टाक खत्म कर लकड़ी व कागज से बने सामान डिस्पोजल का इस्तेमाल करने का आह्वान किया। वन टाइम यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध को लेकर आम जन को जागरूक करने के लिए शहर के मुख्य स्थानों पर होर्डिंग लगेंगे। डिजिटल स्क्रीन के माध्यम से लोगों को इसके प्रति जागरूक किया जाएगा।

बैंकेट हाल और रेस्टोरेंटों को भी किया जा रहा आगाह
निगम क्षेत्र में आने वाले 55 बैंकेट हाल, 800 रेस्टोरेंट, ढाबे 90 होटल आदि के संचालकों को सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने के लिए आगाह किया जा रहा है। सभी दुकानदारों, रेहड़ी वालों व संबंधित एसोसिएशनों को इसके इस्तेमाल पर लगे प्रतिबंध की जानकारी देकर इसका इस्तेमाल न करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। डोर टू डोर कचरा उठाने वाले वाहनों पर जागरूकता हेतु मुनादी कराई जा रही है।

Source- https://www.jagran.com/haryana/panipat-single-use-plastic-completely-banned-in-haryana-from-july1-22835581.html

error: Content is protected !!