Gohana

कालेज में दाखिले के समय इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

College Addmission

कालेज में दाखिले के समय इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
हरियाणा उत्सव, गोहाना

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। 12वीं कक्षा के परिणाम के बाद छात्र कालेजों की तरफ अग्रसर होंगे। कालेजों में दाखिलों के लिए जुलाई माह के पहले सप्ताह में आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। छात्रों को आवेदन में विशेष ध्यान रखना होगा। आवेदन में किसी तरह की गलत जानकारी नहीं भरें, नहीं तो दाखिला रद्द हो सकता है।
कालेज में आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पूर्व ही अपने दस्तावेजों का पूरा कर लेना चाहिए। दस्तावेज पूरे होने के बाद बाद में परेशानियों से बचा जा सकता है। आवेदन में गलत जानकारी भरने से छात्रों के आवेदन रद्द हो जाते हैं। पिछले साल दाखिले की आनलाइन प्रक्रिया हुई थी। आनलाइन प्रक्रिया के दौरान छात्रों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। परेशानियों से बचने के लिए विभिन्न तरह के दस्तावेजों को तैयार रखना चाहिए।

आवेदन के लिए इन दस्तावेजों को रखे तैयार
-10वीं की मार्कशीट।
-12वीं कक्षा की डीएमसी।
– परिवार का आय प्रमाण पत्र।
-परिवार पहचान पत्र।
– जाति प्रमाण पत्र।
– चरित्र प्रमाण पत्र।
– बैंक पासबुक।
– रिहायशी प्रमाण पत्र।
– छात्र का आधार कार्ड।
– गेप ईयर प्रमाण पत्र।
– पासपोर्ट साइज फोटो।
– माइग्रेशन सर्टिफिकेट।
– मोबाइल नंबर और ई-मेल आइडी।
– एनसीसी, एनएसएस एवं खेल प्रमाण-पत्र।

Related posts

गोहाना: मुख्य बाजार में बिजली की केबल में लगी आग, हादसा टला

Haryana Utsav

आहुलाना चीनी मिल में हवन के साथ बॉयलर में अग्रि प्रज्जवलित की

Haryana Utsav

अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसरों ने कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा को दिया ज्ञापन

Haryana Utsav
error: Content is protected !!