Politics

कुलदीप बिश्नोई का तंज: फ्री हैंड के रुझान आने शुरू, न राज्यसभा जीत पाए न ही निकाय चुनाव

कुलदीप बिश्नोई का तंज: फ्री हैंड के रुझान आने शुरू, न राज्यसभा जीत पाए न ही निकाय चुनाव
हरियाणा उत्सव, डेस्क

हरियाणा निकाय चुनाव में कांग्रेस के 13 विधायकों के गढ़ में भाजपा और निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्?डा के लोकसभा क्षेत्रों में भी भाजपा ने निकाय चुनाव जीत लिया। इन चुनाव परिणामों पर कांग्रेस के बागी विधायक कुलदीप बिश्नोई ने ट्वीट किया। सिर्फ खंजर ही नहीं मुझे आंखों में पानी चाहिए। हे प्रभु, दुश्मन भी मुझको खानदानी चाहिए। फ्री हैंड के रुझान आने शुरू हुए। न राज्यसभा जीत पाए, न ही निकाय चुनाव। मैं तो पहले ही कहता था कि दुकान में माल कोनी।
वहीं कांग्रेसी विधायक कुलदीप वत्स ने इस पर ट्वीट किया थोता चना बाजे घना। हुड्?डा समर्थक यूजर्स ने भी कुलदीप को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अरे आप कहां से जीत गए। वह भी बता दो। जिंदगी में कभी राजनीति में कामयाब नहीं होंगे। सिर्फ आदमपुर तक ही सीमित रहे।

Related posts

गोहाना से जेजेपी को बड़ा झटका, पूर्व हलका अध्यक्ष भाजपा में शामिल

Haryana Utsav

राष्ट्रीय मजदूर एकता पार्टी ने बरोदा हलके में किया आगाज

Haryana Utsav

हरियाणा में कब होंगे पंचायतों के चुनाव

Haryana Utsav
error: Content is protected !!