September 27, 2026
Sonipat

सोनीपत उपायुक्त सुशील सारवान ने किया स्वर्णप्रस्थ संग्रहालय का दौरा

DC Sonipat

-संग्रहालय का 99 फीसद कार्य पूर्ण, आमजन के लिए जल्द शुरू होगा संग्रहालय

हरियाणा उत्सव, सोनीपत (भंवर सिंह)
उपायुक्त सुशील सारवान ने शुक्रवार को सोनीपत शहर मे स्थित स्वर्णप्रस्थ संग्रहालय को दौरा कर संग्रहालय में चल रहे गैलरियों के ब्यूटीफिकेशन कार्यो का निरीक्षण किया।
उपायुक्त ने बताया कि संग्रहालय एक ऐसी संस्था है जो सांस्कृतिक या वैज्ञानिक रूप से महत्वपूर्ण वस्तुओं को प्रदर्शित या संरक्षित करने के लिए समर्पित है। उन्होने बताया कि सोनीपत में भी एक ऐसा ही संग्रहालय बनाया जा रहा है। जिसका लगभग 99 फीसद कार्य पूर्ण हो चुका है। संग्रहालय का कार्य जल्दी ही पूर्ण हो जाएगे। जिसके उद्धाटन के बाद इसे आमजनता के लिए पूर्ण रूप से शुरू कर दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि संग्रहालय में सैकड़ो वर्ष पुरानी वस्तुएं सजाई जा रही है। संग्रहालय में विभिन्न तरह की गैलरियो के ब्यूटीफिकेशन का भी कार्य किया जा रहा है। जिसमें पुलिस गैलरी, सैनिक गैलरी, मुद्रा गैलरी व अन्य विभिन्न तरह की गैलरियां बनाई जा रही जो युवा पीढी के लिए आर्कषण का केंद्र रहेगी। उन्होंने बताया कि स्वर्णप्रस्थ संग्रहालय वास्तव में ही युवा पीढ़ी को प्राचीन इतिहास जानने के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान के रूप में स्थापित हो रहा है। जिससे सोनीपत में पर्यटकों की संख्या मे भी बढ़ोतरी अवश्य होगी।
सदस्य सचिव राजेश खत्री ने बताया कि संग्रहालय में 100 वर्ष से लेकर 5 हजार वर्ष पुरानी वुस्तएं मौजूद है। उन्होंने बताया कि संग्रहालय का 99 फीसदी कार्य पूर्ण हो चुका है। केवल सोलर प्लांट व रहट का कार्य शेष है जिसे जल्द ही पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि संग्रहालय में सभी ऐतिहासिक वस्तुएं सजाने का कार्य भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अधिन राष्ट्रीय कला केंद्र आईजीएनसीए मे कला विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अंचल पांडया के नेतृत्व में किया गया है।

Related posts

सोनीपत लोकसभा से कांग्रेस उम्मीदवार सतपाल ब्रह्मïचारी 21 हजार 816 वोटों से जीते

Haryana Utsav

लावारिस हालत में मिला बालक, खुद को सोनीपत का बता रहा

Haryana Utsav

सोलर वाटर पंप के लिए किसान 29 जनवरी तक कर सकते हैं ऑनलाईन आवेदन:ADC

Haryana Utsav
error: Content is protected !!