Gohana

गांव ईशापुर खेड़ी में प्लाटों की नींव भरने गए ग्रामीणों के साथ हुई मारपीट

-प्लाटों को कब्जा मुक्त करने की एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार

हरियाणा उत्सव, गोहाना 

गांव ईशापुर खेड़ी में ग्रामीण अपने प्लाटों पर नींव भरने गए थे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव के कुछ दबंग लोगों ने उन्हें नींव भरने से रोक दिया। उनके साथ मारपीट कर दी। सभी ग्रामीण एकत्रित होकर सोनीपत रोड स्थित एसडीएम कार्यालय पहुंचे। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और उन्हें प्लाटों पर दोबारा से कब्जा दिलाने की मांग की।
ग्रामीण दलबीर, राजेश, धर्मेंद्र, मदन, रोहताश, रामफूल, कमला आदि ने कहा कि दो दिन पहले हलका गिरदावर ने उनके प्लाटों की निशानदेही की थी । 21 मार्च शुक्रवार को प्लाटों की नींव भरने गए थे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव के कुछ दबंग लोग अपनी महिलाओं के साथ वहां पहुंच गए। प्लाटों की नींव भरने से रोकने लगे और उनके साथ मार-पीट करने लगे। हम जान बचाकर वहां से भाग गए। उसके बाद ग्रामीणों ने 112 पर कॉल करके पुलिस बुलाई। पुलिस ने अपनी कार्रवाई की। उसके बाद ग्रामीण एकत्रित होकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने प्लाटों को कब्जा मुक्त कराने और मारपीट करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।

Related posts

  ओमप्राश चौटाला और भूपेंद्र हुड्डा का जुर्म सैम, हुड्डा को भी जेल जाना चाहिए।

Haryana Utsav

एग्रीलिव रिसर्च फाउंडेशन ने अलग-अलग स्थानों पर लगाए शिविर

Haryana Utsav

अपने ही वोट बैंक का आरक्षण खत्म करने की बात कही

Haryana Utsav
error: Content is protected !!