GohanaHaryana

अंतरराष्ट्रीय साहित्य एवं कला महोत्सव में कालेज के छात्रों ने पूछे सवाल

Barota College

अंतरराष्ट्रीय साहित्य एवं कला महोत्सव में छात्रों ने पूछे सवाल

हरियाणा उत्सव, गोहाना:

तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय साहित्य एवं कला महोत्सव का देहरादून से आनलाइन आयोजन किया। आयोजन में बडौता के राजकीय कालेज के छात्रों ने भाग लिया। महोत्सव में छात्रों ने अनेक सवाल पूछे। कालेज में आनलाइन कार्यक्रम का आयोजन किया।कार्यक्रम का संयोजन नोडल अधिकारी सरिता मलिक का रहा। अध्यक्षता कालेज प्राचार्य संगीता सपड़ा ने की।

सरिता मलिक ने बताया कि उच्चत्तर शिक्षा निदेशालय और वैली आफ वर्डस संस्था द्वारा देहरादून में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साहित्य एवं कला महोत्सव मनाया जाता था, लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण के चलते साहित्य एवं कला महोत्सव का आनलाइन आयोजन किया गया है। महोत्सव में छात्र रमन, लोकेश और पिं्रस ने साहित्यकारों से सवाल पूछे। उन्होंने पूछा कि यात्रा साहित्य को एतिहासिक दस्तावेज के रूप में देखा जाना चाहिए या नही। इसी बीच कार्यक्रम की समय सीमा खत्म हो गई। उन्होंने सवाल का जवाब ई-मेल से भेजने का आश्वासन दिया। सरिता मलिक ने बताया कि 20 नवंबर को टाईम एंड इटरनिटी सत्र में सलीम किदवई और ऋतु मेमन के बीच संवाद हुआ। 22 नंवबर को यात्रा नामक सत्र में ललित मोहन रयाल, प्रवीण झा और डा. सत्यकाम ने वेदों-पुराणों से लेकर आधुनिक एवं समकालीन साहित्यों पर प्रकाश डाला। 23 नवंबर को संगीत साहित्य के विभिन्न शैलियों की जानकारी दी। कालेज प्राचार्य संगीता सपड़ा ने महोत्सव में भाग लेने पर छात्रों को बधाई दी।

Related posts

– गोहाना के तहसीलदार रोशन लाल व हरियाणा रोडवेज और नागरिक अस्पताल के कर्मचारी सेवानिवृत

Haryana Utsav

मार्केट कमेटी सचिव जगजीत सिंह कादियान का इंटरव्यू

Haryana Utsav

5 आईएएस और 10 एचसीएस के तबादले

Haryana Utsav
error: Content is protected !!