Gohana

अमित जिम में पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता आयोजित

Amit Gym

अमित जिम में पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता आयोजित

हरियाणा उत्सव, गोहाना
सेक्टर सात स्थित अमित फिटनेस जिम में पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। यह प्रतियोगिता जिम के संचालक अमित बजाज ने अपने दादा स्व. शांतिलाल बजाज की याद में आयोजित की। प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करने के लिए भाजपा के गोहाना मंडल अध्यक्ष अरुण बडौक पहुंचे।

अरुण बडौक ने कहा कि हरियाणा ने खेलों में विश्व स्तर पर देश की अलग पहचान कराई है। युवाओं का खेलों में भविष्य उज्जवल है। खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। जिम संचालक अमित बजाज ने कहा कि यह प्रतियोगिता आठ चरणों में आयोजित की गई थी। जिसमें 60 किलो भार वर्ग में अंकित, 70 किलो भार वर्ग में अक्षय, 80 किलो भार वर्ग में मनजीत, 90 किलो भार वर्ग में चेतन गोयल, सौ किलो भार वर्ग में सन्नी, युवा वर्ग में सचीन, कनिष्ट वर्ग में रोबिन, 40 से ज्यादा आयु वर्ग में विजय आहुजा ने पहला स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर योगेश बजाज, दीपक कपूर आदि मौजूद रहे।

Related posts

स्कूल के समय ही अपने कैरियर का चुनाव करे विधार्थी

Haryana Utsav

सहायक प्रोफेसर के धरने के समर्थन में आए एसकेएस कर्मचारी

Haryana Utsav

Health: ड्यूटी में लापरवाही पर कर्मचारी पर होगी कार्रवाई: निदेशक डॉ जेसी दुरेजा

Haryana Utsav
error: Content is protected !!