Gohana

स्कूल के समय ही अपने कैरियर का चुनाव करे विधार्थी

हरियारणा उत्सव, गोहाना (भंवर सिंह)

सहायक रोजगार अधिकारी विनोद कुमार ने कहा कि बेहतर होगा अगर विद्यार्थी अपने कैरियर का चयन स्कूल की पढ़ाई के दौरान ही कर लें। वह गोहाना-सोनीपत मार्ग पर नगर गांव में स्थित गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बच्चों का मार्गदर्शन कर रहे थे। अध्यक्षता प्रिंसिपल नरेश शर्मा ने की।
रोजगार विभाग की हरियाणा इकाई 22 जुलाई से 26 जुलाई तक व्यवसायिक मार्गदर्शन सप्ताह मना रहा है। इस सप्ताह में स्कूलों और कॉलेजों में पढऩे वाले विद्यार्थियों को कैरियर के चयन का मार्गदर्शन देने के साथ स्वरोजगार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी। इसी कड़ी में पहला कार्यक्रम नगर गांव के सरकारी स्कूल में हुआ। सहायक रोजगार अधिकारी विनोद कुमार ने कहा कि वर्तमान समय कम्पीटीशन का है। ऐसे में कैरियर का चयन और भी महत्वपूर्ण हो जाता है।
विनोद कुमार ने कहा कि विद्यार्थी जीवन ऊर्जा से भरपूर होता है। विद्यार्थी कठिन परिश्रम और लगातार अभ्यास से सफलता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि बैंकिंग, बीमा, हेल्थ और पैरा-मेडिकल सेक्टरों में योग्य उम्मीदवारों की भारी मांग है। इस अवसर पर रोजगार कार्यालय से गुलशन कुमार, स्कूल के प्रवक्ता यशपाल, मुकेश, अनिता आदि भी मौजूद रहे।

Related posts

किसान साफ-सुथरा व सुखा गेंहू लेकर आए, ताकि खरीद में हो आसानी: डीसी मनोज यादव

Haryana Utsav

गोहाना में धूमधाम से मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस

Haryana Utsav

लॉकडाउन में घरों में दुबके रहे नेता आज किसान हितेषी होने का ढोंग रच रहे हैं- अभय चौटाला

Haryana Utsav
error: Content is protected !!