Gohana

कोयले के भाव बढऩे से ईंट भट्टा एसोसिएशन ने ईंटों के भाव बढ़ाए

फोटो-- ईंट भट्टा एसोसिएशन गोहाना के सदस्य बैठक में चर्चा करते हुए।

-ईंट भट्टा एसोसिएशन ने बैठक कर लिया निर्णय

हरियाणा उत्सव, 

गोहाना: ईंट भट्टा एसोसिएशन गोहाना के सदस्यों ने रोहतक रोड स्थित एक निजी सभागार में बैठक का आयोजन किया। बैठक में कोयले के भाव बढऩे से ईंट के भाव बढ़ाने और अन्य मांगों को लेकर चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलदीप सांगवान ने की।

कुलदीप सांगवान ने कहा कि सरकार ने कोयले भाव में बढ़ौतरी कर दी है। जिससे पुराने भाव पर ईंट बेचने में नुकसान हो रहा है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने हरियाणा सरकार को दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में प्रदूषण कम करने के निर्देेश दिए हैं। निर्देश को लेकर हरियाणा सरकार ने क्षेत्र के कुल ईंट भट्टों के तीसरे हिस्से के भट्टे चलाने के निर्देश दिए हैं। सभी सदस्यों ने इस निर्देश का विरोध किया।

सरकार द्वारा 5400 प्रति हजार ईंट के भाव तय किए हुए हैं और खुले में करीब छह हजार रुपये प्रति हजार ईंट बेची जा रही है। कोयले के भाव बढऩे से पुराने भाव पर ईंट बेचने से भट्टा संचालकों को नुकसान हो रहा है। इसलिए एसोसिएशन के सदस्यों ने सर्वसम्मति से पुराने भाव से बढ़ाकर ईंट सात हजार रुपये प्रति हजार करने का निर्णय लिया। इस मौके पर महासचिव पवन शर्मा, कोषाध्यक्ष अनिल, भट्टा एसोसिएशन सोनीपत के महासचिव नरेंद्र सिंह नेहरा, राजेश श्योराण, संजय मलिक, वीरेंद्र सिंह, बिल्लू, दलबीर डांगी, सुनील कुंडू, सतपाल मोर आदि मौजूद रहे।

Related posts

एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण 13 कर्मचारी मिले गैरहाजिर

Haryana Utsav

ब्राह्मण आरक्षण संघर्ष समिति ने इबीपीजी को दोबारा लागू करने की मांग की।

Haryana Utsav

आहुलाना चीनी मिल में सहकारिता दिवस मनाया

Haryana Utsav
error: Content is protected !!