GohanaLatest News

गैसपाइप वाली एजेंसी ने गड्ढा खोदकर छोडा, बारिश में हादसे की संभावना

गैसपाइप वाली एजेंसी ने गड्ढा खोद कर छोडा, बारिश में हादसे की संभावना
हरियाणा उत्सव, गोहाना

महम रोड स्थित गीता कालोनी की गली नंबर एक के नुक्कड पर गैसपाइप दबाने वाली एजेंसी ने गड्ढा खोदकर छोड दिया है। बारिश के चलते गड्ढा पानी से भर गया है। यह बिजली के खंभे के पास खोदा गया है। हादसे की संभावना बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने गड्ढे को भरने की मांग की।
रविंद्र कुमार, इश्वर सिंह, पंकज कुमार आदि ने कहा कि एक एजेंसी द्वारा पूरे शहर में गैस पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। एजेंसी ने चैंबर बनाने के लिए महम रोड स्थित गीता कालोनी की गली नंबर एक के सामने गहरा गड्ढा खोदा था। बारिश शुरू हो चुकी है। जिस कारण गड्ढे में पानी भर गया है। गली नंबर एक गीता कालोनी वासियों का आने जाने का मुख्य रास्ता है। एजेंसी ने यहीं पर गड्ढा खोद दिया। लोगों को यहां से आने-जाने में भारी परेशानी होती है। लोगों ने बताया कि कल दो बाइक सवार खेड्ढे में भी गिर गए थे और चोटिल हो गए। यहां बिजली का खंभा भी गिर सकता है। जिससे जानमाल का नुकसान हो सकता है। लोगों ने जल्द से जल्द गड्ढा भरने की मांग की

Related posts

देश के लिए ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतना मेरा लक्ष्य: सोनम मलिक

Haryana Utsav

DEEPAWALI 2023: धनतेरस और दीपावली पर सजे बाजार

Haryana Utsav

संजीत शर्मा स्वच्छता अभियान के मुंडलाना मंडल के अध्यक्ष नियुक्त

Haryana Utsav
error: Content is protected !!