November 20, 2025
GohanaPolitics

नरेंद्र मोदी ने 12 करोड़ किसानों को 6000 रुपए सालाना PM किसान सम्मान निधि के रूप में दिए

BJP Baroda Raili

घमंडिया गठबंधन विकास के लिए चुनाव नहीं लड़ रहे, बल्कि वह अपने परिवार और भ्रष्टाचारियों को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं : नायब सैनी
सोनीपत सीट से मोहनलाल बडोली को रिकॉर्ड तोड़ मतों से जितवा कर लोकसभा में भेजें
Gohana-सोनीपत-
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि कांग्रेस का विश्वास विकास में नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार में है। आज भी कांग्रेस घमंडिया गठबंधन के साथ मिलकर विकास के लिए लड़ाई नहीं लड़ रहे हैं, बल्कि वह अपने परिवार और भ्रष्टाचारियों को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री मंगलवार को बरोदा विधानसभा के गांव बली ब्राह्मणाण में विजय संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सोनीपत सीट से मोहनलाल बडोली को रिकॉर्ड तोड़ मतों से जितवा कर लोकसभा में भेजने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और उसके “कॉमेडियन गठबंधन“ के लोगों का गणित भी पूरी तरह से फेल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के नेता गरीबों को एक-एक लाख रुपये उनके खाते में देने की बात करते हैं। देश में गरीबों की जनसंख्या 48 करोड़ है। देश का बजट 46 लाख करोड़ रुपए है तो 48 लाख करोड़ रुपए कहां से आएगा? मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस वोट पाने के लिए लोगों को बरगलाने की हर कोशिश कर रही है, लेकिन जनता इनके बहकावे में आने वाली नहीं है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ’कांग्रेस के झूठे वादों ने राजस्थान में 4000 किसानों की जान ले ली।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के पास न विजन है, न पालिसी है, न नेता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के युवराज ने राजस्थान में किसानों को कर्ज माफी का नारा देकर उनसे वोट लेने का काम तो किया, लेकिन उनका कर्ज माफ नहीं किया। जिसका परिणाम यह हुआ कि 4000 किसानों ने आत्महत्या कर ली और 16,500 किसानों की जमीन कुर्क हो गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस अब कह रही है कि वह सत्ता में आने के पर एक मिनट में गरीबी खत्म कर देंगे, लेकिन उन्हें बताना चाहिए कि ऐसा कौन सा अलादीन का चिराग उनके पास है, जिसे रगड़ेंगे और गरीबी खत्म हो जाएगी। उन्होंने कांग्रेस को याद कराया की 1970 से वह गरीबी हटाने के नाम पर वोट लेते रहे हैं और उनके पिता राजीव गांधी ने कहा था कि वह केंद्र से एक रुपया भेजते हैं तो नीचे 15 पैसे पहुंचते हैं, यह 85 पैसे रास्ते में किन लोगों की जेब में जाता था इस बात का खुलासा भी कांग्रेस को करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबी को हटाने की लड़ाई लड़ी है, जिसका परिणाम यह है कि 25 करोड लोग गरीबी की रेखा से बाहर निकलने में कामयाब हुए हैं।

भाजपा सरकार ने पिछले साढ़े 9 साल में किसानों को 12,500 करोड़ मुआवजा दिए दिया
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का काम किया है और आने वाले समय में इनकी संख्या 3 करोड़ करने का संकल्प लिया है। नायब सिंह सैनी ने कहा कि देश के किसानों की जितनी मदद भाजपा ने की है उतनी मदद के बारे में कांग्रेस कभी सोच भी नहीं सकती। भाजपा की हरियाणा सरकार  ने पिछले साढ़े 9 साल में किसानों को 12,500 करोड़ रुपए मुआवजे के रूप में दिए हैं जबकि कांग्रेस ने अपने 10 साल के शासनकाल में केवल 1100 करोड़ रूपया मुआवजे के रूप में दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 करोड़ किसानों को 6000 रुपए सालाना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के रूप में दे रहे हैं।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि 10 साल में भारत इतना बदला है कि पहले दुनिया बोलती थी और भारत सुनता था और आज स्थिति यह है कि भारत बोलता है और दुनिया सुनती है। उन्होंने कहा कि भारत का नाम विश्व में चमकाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। भारत जल्दी एक बार फिर विश्व गुरु का अपना दर्जा हासिल करेगा

Related posts

जानिए: भारतीय महिला होकी टीम की मुख्य खिलाड़ी मोनिका मलिक के बारे में

Haryana Utsav

मंत्री ने आहुलाना चीनी मिल को कितनी चीनी रिकवरी का टारगेट दिया

Haryana Utsav

किसानों को 25 करोड़ रुपये का भुगतान किया

Haryana Utsav
error: Content is protected !!