Gohana

न्यू बीडीएस कोचिंग संस्थान के 18 छात्रों ने मिलिट्री स्कूल की प्ररीक्षा पास की

New BDS Centre

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल की प्रवेश परीक्षा पास करने पर छात्र सम्मानित

गोहाना: राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ है। परीक्षा में चौपडा कालोनी स्थित न्यू बीडीएस कोचिंग संस्थान के 18 छात्रों ने मिलिट्री स्कूल की प्रवेश परीक्षा पास की है। संस्थान में बृहस्पतिवार को छात्रों के लिए सम्मान समारोह आयोजन किया। समारोह की अध्यक्षता संस्थान के एमडी भोपाल सिंह ने की। संचालन सह संचालक संजीव वशिष्ठ ने किया।

भोपाल सिंह ने बताया कि 19 सितबंर 2021 को मिलिट्री स्कूलों में प्रवेश परीक्षा का आयोजन हुआ था। जिसमें संस्थान से कक्षा छह के लिए 12 छात्र और कक्षा नौ के लिए छह छात्रों का चयन हुआ है। यह परीक्षा देश के पांच मिलिट्री स्कूलों के लिए आयोजित हुई थी। मिलिट्री स्कूल से पढ़ाई पूरी करने के बाद छात्र सेना में रहकर देश की सेवा करते हैं। मिलिट्री स्कूल में दाखिले होना संस्थान के लिए गौरव की बात है। मेहनत और लग्न से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। सह प्रबंधक संजीव वशिष्ठ ने सभी सफल छात्रों को फूल माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। उन्होंने सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related posts

मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया।

Haryana Utsav

लाला लाजपत राय भारत के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी थे- डांगी

Haryana Utsav

-नोर्मलाइजेशन प्रक्रिया सार्वजनिक करने की मांग

Haryana Utsav
error: Content is protected !!