DelhiHaryana

पहली बार लाल किले से सैनेटरी पैड्स का जिक्र, जानिए क्या बोले पीएम

पहली बार लाल किले से सैनेटरी पैड्स का जिक्र, जानिए क्या बोले पीएम

दिल्ली उत्सव, डैस्क
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से अपने 86 मिनट के संबोधन में 17 मिनट महिलाओं से जुड़े मुद्दे पर बोले। उन्होंने महिला शक्ति, महिला स्वास्थ्य और उनके भविष्य को लेकर बात की। मोदी ने कहा, ‘हमारी सरकार ने छह हजार जनऔषधि केंद्रों में एक रुपए में 5 करोड़ से ज्यादा सैनेटरी पैड्स मुहैया कराए हैं। यह बहुत बड़ा आंकड़ा है। गरीब बहन-बेटियों के बेहतर स्वास्थ्य की चिंता यह सरकार लगातार कर रही है।’ संभवत यह पहली बार है किसी प्रधानमंत्री ने लाल किले से 15 अगस्त की स्पीच में सैनेटरी पैड्स का जिक्र अपने संबोधन में किया।

उन्होंने कहा, ’40 करोड़ जन धन खातों में से 22 करोड़ खाते महिलाओं के हैं। 25 करोड़ मुद्रा लोन में 70% लोन महिलाओं को दिए गए। उधर, बेटियों की शादी की उम्र के बारे में भी जल्द उचित फैसले लिए जाएंगे।’

‘महिलाओं को जब भी मौका मिला, उन्होंने नाम रोशन किया’
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘भारत में महिला शक्ति को जब-जब भी अवसर मिले हैं, उन्होंने देश का नाम रोशन किया है। देश को मजबूती दी है। महिलाओं के स्वरोजगार और रोजगार के समान अवसर देने के लिए आज देश प्रतिबद्ध है। आज भारत में महिलाएं अंडरग्राउंड कोयले की खदानों में काम कर रही हैं। आज मेरे देश की बेटियां फाइटर प्लेन में भी उड़ा रही हैं और आसमान की बुलंदियों को छू रही हैं। आज भारत उन देशों में शामिल है, जहां नौसेना और वायुसेना में महिलाओं अहम रोल दिए गए हैं।’

‘नेशनल कैडेट क्रॉप्स में लड़कियों को ट्रेनिंग दी जाएगी’
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 173 बॉर्डर और तटीय जिलों में नेशनल कैडेट क्रॉप्स का विस्तार किया जाएगा। इस मिशन के तहत एक लाख कैडेट्स स्पेशल ट्रेनिंग लेंगे। इनमें से एक तिहाई कैडेट्स लड़कियां होंगी।

Source- https://m.dailyhunt.in

Related posts

धरती की तरफ बढ़ रहा खतरनाक उल्कापिंड, अगर टकराया तो खत्म हो जाएगी जिंदगी

Haryana Utsav

यूपीएससी आईएसएस परीक्षा का रिजल्ट हुआ घोषित, यहां से करें चेक

Haryana Utsav

  ओमप्राश चौटाला और भूपेंद्र हुड्डा का जुर्म सैम, हुड्डा को भी जेल जाना चाहिए।

Haryana Utsav
error: Content is protected !!