AmbalaHaryanaHot News

मुख्यमंत्री के काफिले का घेराव, किसानों ने सुभाष बराला की गाड़ी को बनाया निशाना

CM

मुख्यमंत्री के काफिले का घेराव, किसानों ने सुभाष बराला की गाड़ी को बनाया निशाना

हरियाणा उत्सव, अंबाला

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को मंगलवार को अंबाला में किसानों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। आक्रोशित किसानों को काबू करने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने किसानों को पीछे किया। इसी धक्का-मुक्की में एक किसान की पगड़ी भी गिर गई। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ। किसानों ने सीएम के काफिले में शामिल हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रधान सुभाष बराला की गाड़ी को भी निशाना बनाया।

किसान शांतिपूर्ण तरीके से काले झंडे दिखाकर विरोध व्यक्त करने की मांग कर रहे थे। प्रशासन ने चालाकी दिखाते हुए मुख्यमंत्री को दूसरे रास्ते से निकालने का प्रयास किया। इसके बाद मामला तूल पकड़ गया। करीब एक हजार से ज्यादा किसान मौके पर मौजूद थे।

दरअसल मुख्यमंत्री मनोहर लाल को अंबाला में भाजपा की मेयर पद की प्रत्याशी डॉ. वंदना शर्मा के समर्थन में मंगलवार को एक जनसभा को संबोधित करना था। सीएम के अंबाला आगमन की सूचना मिलते ही सैकड़ों किसान सिटी के अग्रसेन चौक पर जमा हो गए।

किसानों को संभालने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। किसान पहले ही एलान कर चुके हैं कि जहां-जहां भाजपा-जजपा के बड़े नेता आएंगे वहीं पर काले झंडे दिखाकर विरोध व्यक्त किया जाएगा।

source- https://www.amarujala.com/

 

Related posts

नए एमडी उदय सिंह ने संभाला आहुलाना चीनी मिल का कार्यभार

Haryana Utsav

नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा और रामचंद्र जांगड़ा ने शपथ ली

Haryana Utsav

हेलमेट के चालान शहर से बाहर काटने की मांग

Haryana Utsav
error: Content is protected !!