Sonipat

हरियाणा पंचायती चुनाव में महिलाओं की 50 प्रतिशत भागीदारी रहेगी-सीएम

CM

-मुख्यमंत्री ने विकास कार्य के लिए 30 करोड रुपये की मंजूरी दी

हरियाणा उत्सव/ बीएस बोहत

सोनीपत/ खरखोदा: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल शनिवार को सोनीपत जिले के गांव झरोठी में किसानों को संबोधित करने के लिए पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एलान की अब की बार हरियाणा पंचायती चुनाव में महिलाओं की 50 प्रतिशत भागीदारी रहेगी और जिन किसानों की हरियाणा में फसल बर्बाद हुई है उनको मुआवजा कैबिनेट बैठक में तय कर जल्द वितरण किया जाएगा साथ ही जिन किसानों की फसल बर्बाद हुई है उन गावो का एक महीने का बिजली बिल सरकार की तरफ से माफ़ कर दिया गया है ताकि किसानों को कुछ राहत मिल सके।

शनिवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ग्रामीण किसानों के निवेदन पर सोनीपत जिले के गांव झरोठी पहुंचे इस दौरान उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में विकास करवाने के लिए 30 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की मंजूरी दी साथ ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंच से बोलते हुए यह भी ऐलान किया कि हरियाणा में पंचायती चुनावों को जल्द करवाया जाएगा जिसके लिए अबकी बार उन्होंने चुनाव में महिलाओं को बराबर का दर्जा देते हुए 50% की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि जल्द ही कैबिनेट की मीटिंग बुलाकर हरियाणा के जितने भी गांव में या सोनीपत जिले में जितने भी किसानों की फसलें ओलावृष्टि से या अन्य किसी प्राकृतिक आपदा से बर्बाद हुई है अगर किसी किसान की फसल 100% बर्बाद हुई है तो उसे 100% ही मुआवजा सरकार की तरफ से दिया जाएगा लेकिन किसको कितना मुआवजा मिलेगा यह कैबिनेट की बैठक में तय किया जाएगा।

इस अवसर पर सांसद रमेश कौशिक, राई से विधायक मोहन लाल बड़ौली, गन्नौर से विधायक निर्मल चौधरी ने भी जनसभा को संबोधित किया और मुख्यमंत्री का धन्यवाद भी किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री कविता जैन, मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन, मुख्यमंत्री के मीडिया कॉडिनेटर रणदीप घनघस, पूर्व चेयरमैन ललित बत्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष तीर्थ राणा, जननायक जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक पदम दहिया, बीजेपी नेत्री सुमित्रा चौहान, मीना नरवाल, पूर्व विधायक रामफल चिढाना, भाजपा नेता योगेश पाल अरोड़ा, अनिल झरोठी, जिला उपाध्यक्ष निशांत छोक्कर, उमेश शर्मा, रविन्द्र दिलावर, सोनिया अग्रवाल, मनिन्द्र सन्नी, नीलम सैन, परवीर सैनी, गुलशन ठेकेदार, प्रीतम खोखर, जसबीर दोदवा, सूरजभान सेहरी, अनिल मण्डौरी, रामकवार धनखड़, खरखौदा नगरपालिका के चेयरमैन सुनील कुमार, ब्लॉक समिति के चेयरमैन राजबीर दहिया, खांडा के पूर्व सरपंच राजसिंह, सुनील सरपंच, मंजीत सरपंच, अनिल मण्डौरी, विरेन्द्र, करतार, सुमेर, अनिल, जोगिन्द्र, धीर सिंह, नीरज, नरेश, सुनील, संदीप, प्रदीप, चौधरी विरेन्द्र दहिया, सुरेन्द्र बाणिया सिसाना, उपायुक्त ललित सिवाच, पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Related posts

जाजल रेनीवेल से तीन दिनों से पेयजल सप्लाई हो रही है प्रभावित, राजीव जैन ने किया लिया जायजा

Haryana Utsav

CM ने सोनीपत के गांव भैरा बांकीपुर में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा का किया अनावरण

Haryana Utsav

जींद-सोनीपत रेलवे ट्रेक पर दौडेगी, भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन

Haryana Utsav
error: Content is protected !!