February 11, 2026
GohanaHaryanaSonipat

ईद उल जुहा पर नमाज अदा कर दिया अमन चैन का संदेश

ईद उल जुहा पर नमाज अदा कर दिया अमन चैन का संदेश
-शारीरिक दूरी के साथ मनाई ईद

हरियाणा उत्सव,  सोनीपत।

बरोदा रोड स्थित ईदगाह कॉलोनी में की मस्जिद में सांकेतिक रूप से ईद उल जुहा (बकरी ईद) मनाई। वैश्विक महामारी कोरोना के कारण इस बार घरों में ही ईद मनाई गई। शारीरिक दूरी का पालन करते हुए त्यौहार मनाया। इस दौरान मस्जिद में सांकेतिक रूप से गिनती के कुछ लोगों द्वारा ईद की नमाज अदा की गई। मोलाना मोमिन ने नमाज अदा करवाई। सभी ने खीर का भोग लगाया।
उन्होंने कहा कि ईद उल जुहा (बकरीद) पर शारीरिक दूरी का पालन करते हुए नमाज अदा की। देश में अमन चैयन की कामना के साथ नमाज अदा की गई। नमाज अदा कर अल्ला ताला से बरकत और अमन चैन की दुआ मांगी। ईद के त्योहार पर भाईचारे का संदेश दिया और मिल-जुलकर रहने का संकल्प लिया। ईद के त्योहार पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विश्व में अमन चैन की दुआ मांगी। डॉ. दिलबाग खान ने कहा कि यह पर्व हमें हजरत इब्राहिम के बलिदान की याद दिलाता है, जिससे मानवता को उच्च नैतिक मूल्यों के लिए स्वयं को समर्पित करने की प्रेरणा मिलती है। इस मौके पर गुलाब ठेकेदार, मोहम्मद उमर, मोहम्मद नयिम, शकील अहमद, मोहम्मद हनीफ आदि ने नमाज अदा की।

Related posts

  ओमप्राश चौटाला और भूपेंद्र हुड्डा का जुर्म सैम, हुड्डा को भी जेल जाना चाहिए।

Haryana Utsav

लाला मातूराम हलवाई पर फायरिंग के विरोध में गोहाना पूर्णत्य बंद रहा।

Haryana Utsav

शिक्षा ही समाज के विकास के द्वार खोल सकती है: सोमपाल

Haryana Utsav
error: Content is protected !!