November 20, 2026
GohanaHaryana

उपचुनाव में गठबंधन का प्रत्याशी भारी मतों से जीत दर्ज करेगा-ऋषिपाल

उपचुनाव में गठबंधन का प्रत्याशी भारी मतों से जीत दर्ज करेगा-ऋषिपाल
हरियाणा उत्सव,गोहाना:

आरएमपी की चिकित्सकों की समिति हरियाणा वेब समिति के सदस्यों ने गांव आहुलाना में बैठक का आयोजन। जिसमें हरियाणा हेल्थ केयर वर्कर बोर्ड के पूर्व चेयरमैन एवं भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. ऋषि पाल सैनी मुख्य अथिति के रूप में पहुंचे।
उन्होंने चिकित्सकों को नीतियों से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि गठबंधन का प्रत्याशी भारी मतों से जीत दर्ज करेगी। भाजपा बिना भेदभाव के विकास कार्य करवा रही है। उन्होंने गांव जागसी, शामडी, ढुराना, चिडाना, आहुलाना, मुंडलाना, बरोदा आदि गांव का दौरा किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति की गोहाना इकाई के अध्यक्ष डॉ दलबीर सिंह ने की। इस मौके पर समिति की निगरानी कमेटी के अध्यक्ष डॉ. जगत सिंह मलिक, उप-प्रधान डॉ. जसबीर शर्मा, सचिव वरुण भल्ला, राजकुमार, डॉ. सतीश, डॉ. सुरेश राठी, डॉ. राजपाल आदि मौजूद रहे।

Related posts

बिजली निगम के मई महीने में जन्म लेनेवाले रिटायर्ड कर्मचारियों के सम्मान समारोह का आयोजन

Haryana Utsav

नए संसद भवन में महापुरुषों की फोटो लगे तो सबसे पहले महाराजा सूरजमल की लगे फोटो

Haryana Utsav

न्यू बीडीएस कोचिंग संस्थान के 18 छात्रों ने मिलिट्री स्कूल की प्ररीक्षा पास की

Haryana Utsav
error: Content is protected !!