GohanaHaryana

अपने गांव को हरा-भरा बनाने के लिए युवाओं ने लिया संकल्प

युवाओं ने गांव खेड़ी दमन को हरभरा बनाने का संकल्प लिया।

हरियाणा उत्सव,गोहाना:

नहरु युवा केंद्र सोनीपत के तहत जय हिंद युवा क्लब के सदस्यों ने गांव खेड़ी दमकन में पौधारोपण किया। पौधारोपण अभियान की शुरुआत पोरस देशवा व बृजमोहन ने की। सभी युवाओं ने गांव को हरा बनाने का संकल्प लिया।
नेशनल यूथ वॉलंटियर पोरस देशवाल ने कहा कि गांव की खाली पड़ी पंचायती जमीन में पौधे रोपे जाएंगे। भविष्य में गांव की पहचान ग्रीन गांव से होगी। इसी सपने के साथ गांव में ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण किया जाएगा। पेड़ पौधों से हवा और पर्यावरण शुद्ध होगा। पेड़-पौधों की संख्या अधिक होने से अनावश्यक बीमारियों और मिट्टी का कटाव से बचा जा सकता है। इस माके पर प्रवीन, अमित, अशीष, सुरेश आदि मौजूद रहे।

गांव आहुलाना में शहीदों के नामे पौधे लगाए

   वहीं दूसरी ओर गांव आहुलाना में माल वाले जोहड़ पर पौधारोपण किया। ग्रामीण युवाओं ने आजादी की क्रांति में प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों की याद में पौधारोपण अभियान की शुरुआत की। शहीदों के नाम पौधे लगाए । इस मौके पर पहलवान जगदीश, पहलवान अनिल, सतनारायण, मंजीत शर्मा, भोलू मलिक, मोदी मलिक, विक्की मलिक, रोहित मलिक आदि पौधे रोपे और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।

Related posts

गोहाना रेलवे स्टेशन पर चलाया सर्च अभियान

Haryana Utsav

भाजपा वाले जजपा को ऐसा धोएंगे सात जन्मों तक याद रखेंगे

Haryana Utsav

Barota College: Gohana सांस्कृतिक उत्सव तरंगिनी में छात्रों ने दी रंगारंग प्रस्तुति

Haryana Utsav
error: Content is protected !!