Sonipat

उप-स्वास्थ्य केन्द्र के निर्माण में रोटरी कलब कुंडली का सहयोग

sonipat

उप-स्वास्थ्य केन्द्र के निर्माण में रोटरी कलब कुंडली का सहयोग
हरियाणा उत्सव/ सोनीपत

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत राई से विधायक एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री मोहन लाल बड़ौली ने शुक्रवार को गांव बड़खालसा में नव-निर्मित उप-स्वास्थ्य केन्द्र का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकार लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विभिन्न योजनाएं चला रही है।

बढ़खालसा में बनाए गए उप-स्वास्थ्य केन्द्र के निर्माण में रोटरी कलब कुंडली के विशेष सहयोग पर विधायक ने रोटरी कलब का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस उप-स्वास्थ्य केन्द्र के निर्माण से गांव के लोगों को बहुत ज्यादा फायदा मिलेगा। रोटरी कलब कुण्डली हमेशा सामाजिक कार्यो में आगे रहता है। भाजपा सरकार का एक ही प्रयास है कि किस प्रकार पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति का विकास किया जा सके कैसे उसको मुफ्त में इलाज कराने की सुविधा मिल सके।
विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीब लोग महंगा इलाज करा सकते हैं।

योजना में जिस व्यक्ति की सालाना आय 01 लाख 80 हजार से कम है उन लोगों के स्वास्थ्य विभाग द्वारा गोल्डन कार्ड बनाए गए हैं। जिसके माध्यम से वे लोग पांच लाख रुपये तक देश के किसी भी सरकारी व पैनल पर आने वाले गैर-सरकारी अस्पतालों में अपना इलाज करवा सकते हैं। इसके अलावा भी प्रशासन द्वारा समय-समय पर स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जाता है ताकि लोगों को मुफ्त में स्वास्थ्य सेवाएं मिल सके। इस मौके पर सीएमओ डॉ0 जया किशोरी, रोटरी क्लब कुण्डली की प्रधान नीलम सहगल, सैके्रटरी आकाश दहिया, रोटरी कलब के चेयरमैन एवं समाजसेवी ऋषिपाल दहिया, रोटरी कलब के जिला गवर्नर अशोक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Related posts

 टोल फ्री नंबर पर कॉल कर घर बैठे चिकित्सक से ले परामर्श

Haryana Utsav

आजादी के मतवालों का संग्रहालय का मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने किया उद्घाटन

Haryana Utsav

बाबा गोरखनाथ की आराधना करने से मिलती है शांति

Haryana Utsav
error: Content is protected !!