SonipatTop 10

कोरोना: गरीबों का प्राइवेट हॉस्पिटल में होगा इलाज, सरकार देगी खर्च, इलाज के रेट तय

कोरोना महामारी के दौरान गरीबों को निजी अस्पतालों में इलाज के लिए सरकार देगी आर्थिक सहायता-उपायुक्त पूनिया

हरियाणा उत्सव, सोनीपत/ बीएस वाल्मीकिन

उपायुक्त श्याम लाल पूनिया ने कहा कि कोरोना महामारी से जूझ रहे प्रदेश के बीपीएल परिवार भी अपना उपचार ठीक से करवा सकें इसके लिए हरियाणा सरकार ने आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे परिवार के लोगों को निजी अस्पतालों में भर्ती होने पर इलाज के लिए सात दिनों तक 5000 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से दिए जायेंगे।

उपायुक्त ने कहा कि सरकार ने निजी अस्पतालों में मरीजों की सुविधा के लिए उपचार की दरें या पैकेज तय कर दिए हैं ताकि अस्पतालों की मनमानी पर अंकुश लग सके। नई व्यवस्था के तहत कोरोना पॉजिटिव मरीजों के आइसोलेशन बेड का शुल्क 8000 रुपये प्रतिदिन होगा। ऑक्सीजन की जरूरत वाले मरीजों के लिए नॉन आईसीयू ऑक्सीजन बेड का शुल्क 13000 रुपये प्रति दिन होगा। इसी प्रकार गंभीर मरीजों के लिए ऑक्सीजन सुविधा से युक्त आईसीयू बेड की फीस 15000 रुपये प्रतिदिन होगी। नकद भुगतान करने वाले मरीजों के लिए इस पैकेज में टेस्ट, दवाएं, बेडसाइड डायलिसिस, डॉक्टर की फीस आदि शामिल हैं। रेमडेसिविर जैसी दवाओं का भुगतान मरीज को इस पैकेज के अतिरिक्त करना होगा। इन दरों को अस्पताल के डिस्चार्ज काउंटरों पर लगाने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

Related posts

सचिन पायलट समेत तीन मंत्री बर्खास्त, प्रदेश अध्यक्ष पद भी छीना गया

Haryana Utsav

मोबाइल पर मैसेज भेजकर तुरंत प्राप्त करें वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट

Haryana Utsav

कक्षा पहली से 8वीं तक 26 से 15 अप्रैल तक ऑनलाइन होंगे पेपर

Haryana Utsav
error: Content is protected !!