GohanaHaryana

 गणतंत्र दिवस पर रक्तदान शिविर में 157 ने किया रक्तदान

गणतंत्र दिवस पर रक्तदान शिविर में 157 ने किया रक्तदान-

हरियाणा उत्सव, गोहाना:

पंजाबी सेवा समिति ने गणतंत्रता दिवस के मौके पर 14वां रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में 157 लोगों ने रक्तदान किया। समिति अध्यक्ष शैलेंद्र क्लूचा ने अध्यक्षता की। अधिवक्ता सुशील शर्मा मुख्य अथिति के रूप में पहुंचे। आहुति संस्था के संस्थापक एवं स्टार रक्तदाता सुरेंद्र विश्वास ने 207वीं बार रक्तदान किया।

विशिष्ठ अथिति के रूप में गोहाना एसडीएम पहुंचे। उन्होंने कहा कि रक्दतान महादान है। गणतंत्रता दिवस पर रक्तदान कर आप अपने आप को गौरवानित कर सकते हैं। शिविर में विभिन्न परिवारों ने रक्तदान किया। पैट्रोल पंप एसोसिएशन के अध्यक्ष रोहताश व उनकी पत्नी सुदेश देवी और दंपति अजय व शमि ने भी रक्तदान किया। स्टार रक्तदाताओं में सुरेश परुथी, कपिल बजाज, अनिल, धर्मबीर, गुलाब, जोगेंद्र, राजकुमार, राजेश बुद्धिराजा, निखिल, सुमित, रविंद्र, पिंकी, अंशुल आदि ने 40 से अधिक बार रक्तदान किया। शिविर का संयोजन समिति के सदस्य रमन भाटिया, दीपक कपूर, नमन आहुजा ने किया। जितेंद्र गैरा, प्रदीप वधवा, गुलशन उप्पल का मार्गदर्शन रहा। रक्त संकलन करने के लिए रोहतक पीजीआई से डा. आकांक्षा और डा. शुभम की टीम पहुंची। रक्तदान शिविर में माहित टंडन, विजय आहुजा, सुमित कक्कड, संजय दुहन आदि का विशेष सहयोग रहा।

Related posts

छात्राएं अगली कक्षा में समय पर ले सकेंगी एडमिशन -डॉ ज्ञान मेहरा

Haryana Utsav

एसकेएस गोहाना की टीम ने आक्रोश रैली के लिए निमंत्रण दिया

Haryana Utsav

किसानों का गन्ने की फसल से मोहभंग, धान की तरफ बढ़ा मोह

Haryana Utsav
error: Content is protected !!