Gohana

गोहाना: प्रशासन ने मास्क नहीं लगाने वालों के काटे चालान

गोहाना: प्रशासन ने मास्क नहीं लगाने वालों के काटे चालान

-कोरोना वेरिएंट ओमिक्रोन के प्रति किया जागरूक

हरियाणा उत्सव/ गोहाना:

गोहाना प्रशासन ने मास्क नहीं लगाने वालों के चालान करने के लिए अभियान चालाया। एसडीएम आशीष वशिष्ठ के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। डा. भीमराव अंबेडकर चौक से अभियान की शुरुआत की। दुकानदारों व आम नागरिकों को कोरोना वेरिएंट ओमिक्रोन के प्रति जागरूक किया। अभियान के तहत बिना मास्क के करीब 35 लोगों के चालान काटे गए।

राहगीर का चालन काटते हुए पुलिस कर्मी
Photo-राहगीर का चालन काटते हुए पुलिस कर्मी

एसडीएम आशीष वशिष्ठ ने कहा कि कोरोना वेरिएंट ओमिक्रोन का प्रभाव प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। हमें स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा निर्देशों की पालना करनी चाहिए। ओमिक्रोन से बचने के लिए शारीरिक दूरी, मास्क जरूर लगाना चाहिए। उन्होंने दुकानों पर आने वाले ग्राहकों को मास्क लगवाना दुकानदार की जिम्मेदारी हैं। उन्होंने दुकानदारों के कोरोना रोधी की दूसरी डोज के प्रमाण पत्रों की भी जांच की। कोरोना नियमों का उल्लंघन करने वाले करीब 35 लोगों के चालान काटे गए हैं।

गोहाना: प्रशासन ने मास्क नहीं लगाने वालों के काटे चालान

इसके अलावा उन्होंने दुकानदारों व आम नागरिकों को कोरोना के प्रति जागरूक किया गया है।
एएसपी निकिता खट्टर ने कहा कि समय-समय पर पीसीआर गस्त करती है और अलग-अलग क्षेत्र में टीम लगाई गई है। टीम कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक भी करती है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान भी काटती है। अभियान के दौरान डा. भीमराव अंबेडकर चौक, मुख्य बाजार, महावीर चौक, शहीद चौक आदि जगहों पर चालान काटे गए। उनके साथ शहरी थाना एसएचओ बदन सिंह, नगर परिषद से सफाई निरीक्षक दुर्गा देवी, राजेश कुमार, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।

 

Related posts

सरकार के निकटतम लोगों की शह पर होते हैं पेपर लीक- दीपेंद्र हुड्डा

Haryana Utsav

दिन के साथ रात को भी धरना देंगे दिव्यांग

Haryana Utsav

गोहाना: मुख्य बाजार में बिजली की केबल में लगी आग, हादसा टला

Haryana Utsav
error: Content is protected !!