September 21, 2026
Gohana

छात्रवृति: 10 मार्च 2022 तक कर सकते हैं आनलाइन आवेदन

DC Lalit Swatch

-छात्रवृति के लिए 10 मार्च 2022 तक कर सकते हैं आनलाइन आवेदन

हरियाणा उत्सव/ बीएस बोहत

सोनीपत: उपायुक्त ललित सिवाच ने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना के तहत छात्रवृति के लिए पात्र विद्यार्थी आगामी 10 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन करें। योजना के तहत अनुसूचित जाति, विमुक्त जाति, डीएनटीएस टपरीवास एवं पिछड़ा वर्ग (ए व डी) तथा अन्य समूदायों के ऐसे छात्र, जिनके परिवार की वार्षिक आय 4 लाख रुपये से कम है, वे अपना ऑनलाइन आवेदन सरल पोर्टल www.haryanascbc.gov.in पर कर सकते है।

उपायुक्त सिवाच ने कहा कि आवेदन के साथ तहसीलदार द्वारा सत्यापित आय प्रमाण पत्र (यदि पिता का देहांत हो चुका है तो तहसीलदार द्वारा सत्यापित माता का आय प्रमाण पत्र तथा पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र), जाति प्रमाण पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र, सत्यापित फोटो, परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, आईएफएससी कोड सहित विद्यार्थी के बैंक खाता की कॉपी, अगली कक्षा का पहचान पत्र, दसवीं-बारहवीं, स्नातक की मार्कशीट, स्कूल/कॉलेज मान्यता संख्या तथा स्कूल/कॉलेज कोड के अलावा अन्य किसी विभाग में छात्रवृति के लिए आवेदन न करने का शपथ पत्र संलग्न करना होगा।

Related posts

School-पंचायतों के सहयोग से खोले जाएंगे स्कूल?

Haryana Utsav

बर्खास्त पीटीआई: दूसरे विभाग में समायोजित करने करने की मांग

Haryana Utsav

Education-गोहाना के गीता विद्या मंदिर स्कूल में महात्मा बुद्ध का किया स्मरण

Haryana Utsav
error: Content is protected !!