HaryanaSonipat

डीआईपीआरओ कार्यालय में सेवादार कृष्णा देवी हुई सेवानिवृत्त

Sonipat vedi

डीआईपीआरओ कार्यालय में सेवादार कृष्णा देवी हुई सेवानिवृत्त

हरियाणा उत्सव, सोनीपत:

दशकों तक समर्पित सेवाएं देने के पश्चात् जिला सूचना एवं जन संपर्क विभाग (डीआईपीआरओ) सोनीपत में सेवादार के पद पर कार्य करने वाली कृष्णा देवी गुरूवार को सेवानिवृत्त हो गई हैं। डीआईपीआरओ सुरेश सरोहा के नेतृत्व में सेवानिवृत महिला कर्मचारी को समस्त स्टाफ ने बेहतरीन जीवन की शुभकामनाएं देते हुए भावभीनी विदाई दी।

डीआईपीआरओ कार्यालय में सेवानिवृत्त होने वाली महिला कर्मचारी के सम्मान में विदाई पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यालय के सेवादार के पद पर लगभग 40 साल अपनी बेहतरीन सेवाएं देने के पश्चात् कृष्णा देवी सेवानिवृत्त हुई हैं। डीआईपीआरओ सुरेश सरोहा व एआईपीआरओ बिजेंद्र कुमार ने सेवानिवृत महिला कर्मचारी को शुभकामनाओं के साथ भरोसा दिया कि भविष्य में भी वे इस परिवार के सदस्य ही रहेंगे। भविष्य में भी उन्हें हर संभव सहयोग उनके द्वारा दिया जाएगा। इस मौके पर लिपिक रविंद्र ढोचक, लिपिक पवन कुमार, लिपिक सोनू कुहाड, चालक देवेन्द्र कुमार व अनुप कुमार तथा कृष्ण जुंआ आदि कर्मचारियों सहित सेवानिवृत्त कर्मचारी के परिजन भी मौजूद थे।

Related posts

डीपीसी बनाकर विकसित हो रही अवैध कालोनी पर जिला नगर योजनाकार सोनीपत द्वारा की गई तोडफोड कार्यवाही

Haryana Utsav

नासा की बड़ी कामयाबी, मंगल पर हेलिकॉप्टर उड़ाने में सफल

Haryana Utsav

मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर 31 जनवरी तक करवायें पंजीकरण 

Haryana Utsav
error: Content is protected !!