HaryanaSonipat

एचटेट परीक्षा 2 व 3 जनवरी को होगी आयोजित, शहर में 31 सेंटर बनाए

HTET
ट्रेजरी से प्रश्न पत्र परीक्षा केंद्र तक ले जाने और संकलन केंद्र तक पहुंचाने के लिए भी पुख्ता इंतजाम

हरियाणा उत्सव, सोनीपत

उपमण्डल अधिकारी (ना0) सोनीपत विजय कुमार ने बताया कि हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा 02 व 03 जनवरी को आयोजित की जाएगी। लेवल-3 पीजीटी लेक्चरर के लिए पात्रता परीक्षा 02 जनवरी को सांय 03 से 05:30 बजे तक, लेवल-2 टीजीटी की परीक्षा 03 जनवरी को प्रात: 10 बजे से सांय 12:30 बजे तक और लेवल-1 प्राईमरी की परीक्षा 03 जनवरी को सांय 03 से 05:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

उन्होंने कहा कि एचटेट परीक्षा के लिए जिला में 31 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें तीनों लेवलों में कुल 24 हजार 847 परीक्षार्थी भाग लेंगे। इन सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और जैमर सहित सभी सभी जरूरी सुरक्षा प्रबंध पूरे किए जा रहे हैं। परीक्षा के लिए प्रश्न पत्रों को ट्रैजरी को भारी सुरक्षा के बीच ही परीक्षा केंद्रों तक लेकर जाया जाएगा।

उन्होंने निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों में सभी परीक्षार्थियों को पूरी जांच के बाद ही अंदर इंट्री दी जाए और परीक्षा से 30 मिनट पहले इंट्री बंद कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थी कोई भी घड़ी या इलैक्ट्रानिक गैजेट भी अंदर लेकर नहीं जा सकता। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी परीक्षा सेंटरों पर कोविड-19 बचाव के लिए सभी नियमों का पालन करें। सभी परीक्षा केन्द्रों पर सैनेटाईजर, थर्मल स्कैनर तथा मास्क की उचित व्यवस्था रखना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी जोगिन्द्र हुड्डïा, डिप्टी डीईओ नवीन गुलिया सहित शिक्षा विभाग के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

कांग्रेस का पीएम मोदी से सवाल, सब कुछ बेच दे रहे हैं तो भारत आत्मनिर्भर कैसे बनेगा?

Haryana Utsav

जानें: बीपीएस मेडिकल कोलेज खानपुर में बेड़ों क्या है व्यवस्था

Haryana Utsav

मतदाता जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

Haryana Utsav
error: Content is protected !!