Sonipat

राजीव जैन ने गुरु गोरखनाथ की प्रतिमा का लोकार्पण

राजीव जैन ने गुरु गोरखनाथ की प्रतिमा का लोकार्पण

हरियाणा उत्सव, सोनीपत (भंवर लाल)

मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने कहा कि गुरु गोरखनाथ जी ने नाथ समुदाय की स्थापना करके धर्म की प्रभुता बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया और आज पूरे देश में नाथ समुदाय के डेरो के माध्यम से मानव कल्याण किया जा रहा है।
राजीव जैन रविवार को कालूपुर में नवनिर्मित शिव मंदिर के प्रांगण में गुरु गोरखनाथ की प्रतिमा का लोकार्पण करने के बाद श्रध्दालुओ को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व राजीव जैन का पगड़ी व माला भेंट कर स्वागत किया गया तथा मंदिर में निर्माण एवं मूर्ति की स्थापना के सहयोग के लिए धन्यवाद किया।
उन्होंने कहा कि गुरु गोरखनाथ अजर अमर है और नर भगवान शिव के अवतार थे। उन्होंने अनेक ग्रंथों की रचना की है जिससे पूरे समाज को नई दिशा मिली। नाथ समुदाय के साधु कठोर तपस्या करके सभी को संयम, तप, त्याग के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। इस अवसर पर कार्यक्रम में भोलू गुलिया, रोहित गुलिया, सोमबीर गुलिया, कृष्णा गुलिया, मोहन गुलिया, धर्मपाल गुलिया, नरेश गुलिया, बंशीलाल गुलिया आदि लोगों उपस्थित रहे।

Related posts

नए एमडी उदय सिंह ने संभाला आहुलाना चीनी मिल का कार्यभार

Haryana Utsav

भाजपा जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा ने डा.सन्तराम देशवाल को पद्मश्री पुरस्कार-2025 मिलने पर  सम्मान किया

Haryana Utsav

न्यायधीश प्रमोद गोयल ने ली पैनल अधिवक्ता, स्वयं सेवकों व सक्षम युवाओं की समीक्षा बैठक

Haryana Utsav
error: Content is protected !!