Gohana

पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल 36 बिरादरी के नेता थे-मुकेश सरोहा

फोटो- पानीपत रोड स्थित गौशाला में गायों को गुड-दलिया खिलाते हुए मुकेश सरोहा व अन्य नेता।

पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल की पुण्यतिथि पर गायों को गुड़-दलिया खिलाया
हउ, गोहाना:
पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल की 11वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पानीपत रोड स्थित गोशाला में गायों को गुड व दलिया खिलाकर उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलदीप बिश्रनोई टीम सोनीपत लोक सभा के इंटरनेट मीडिया के प्रभारी मुकेश सरोहा ने की।
मुकेश सरोहा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल तीन बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे। उनके कार्यकाल के दौरान प्रदेश में समान रूप से विकास कार्य हुए थे। 36 बिरादरी उन्हें अपना नेता मानती थी। उन्होंने ही प्रदेश में एसवाईएल नहर का पानी लाने की सोच पैदा की थी। 9 अप्रैल 1982 को तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व. इन्दिरा गांधी को पंजाब के कपूरी गांव में ले जाकर एसवाईएल नहर का शिलान्यास करवाया था। इसके अलावा 1996 में चौधरी भजन लाल ने प्रदेश की पांच अति पिछड़ी जातियां जिसमें अहीर, गुजर, सैनी, मेव व लोधा को ओबीसी श्र्रेणी में शामिल करवाया था। जिससे युवा-युवतियां को 27 प्रतिशत ओबीसी कोटे में नौकरियां मिल रही हैं। इस मौके पर प्रवीन लठवाल, अनील शर्मा, अनील मग्गो, गुलशन निझावन आदि मौजूद रहे।

Related posts

पंचायती राज संस्थाओं में पिछड़ों को आरक्षण देना एतिहासिक रणबीर सिंह गंगवा

Haryana Utsav

गोहाना नगर परिषद में मलिक दंपति ने पार्षद बनकर बनाया रिकार्ड

Haryana Utsav

72 घंटे में फसलों का भुगतान की घोषणा झूठी-बजरंग गर्ग

Haryana Utsav
error: Content is protected !!