Gohana

समिति द्वारा घर-घर नहीं, बल्कि कांवड़ सेवा शिविर में ही स्वीकार किया जाएगा चंदा

समिति द्वारा घर-घर नहीं, बल्कि कांवड़ सेवा शिविर में ही स्वीकार किया जाएगा चंदा

समिति द्वारा घर-घर नहीं, बल्कि कांवड़ सेवा शिविर में ही स्वीकार किया जाएगा चंदा
हरियाणा उत्सव, गोहाना

महाराजा अग्रसेन सेवा समिति गोहाना कांवड़ सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। कांवड़ सेवा शिविर को लेकर समिति सदस्यों ने बैठक का आयोजन किया। शिविर को लेकर बैठक में चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश गोयल ने की।

ओमप्रकाश गोयल ने कहा कि समिति द्वारा प्रति वर्ष पानीपत-सोनीपत टी प्वांइट के निकट कांवड़ सेवा शिविर का आयोजन किया जाता रहा है। इस बार भी शिविर 19 जुलाई से शुरू होगा। यह शिविर करीब एक सप्ताह तक चलेगा। शिविर में कांवडिय़ों के लिए खाने-पीने, ठहरने, सोने, स्नान करने, दवा आदि की सुविधा होगी। यह शिविर शहर वासियों के सहयोग से लगाया जाता है। समिति सदस्यों ने फैसला लिया की शिविर के लिए घर-घर पहुंचकर चंदा एकत्रित नहीं किया जाएगा। केवल शिविर स्थल पर ही चंदा स्वीकार किया जाएगा। इस मौके पर रविंद्र जैन, राजेश गुप्ता, सन्नी, विजय कुमार, सुरेंद्र, रोहतास, सुरेश, भगत, सुभाष आदि मौजूद रहे।

Related posts

बर्खास्त पीटीआई: दूसरे विभाग में समायोजित करने करने की मांग

Haryana Utsav

बिहार स्पलाई करनी थी अंग्रेजी शराब की 66 पेटी, गोहाना पुलिस ने पकड़ी

Haryana Utsav

अभय ने किसानों को बर्बादी से बचने के सुझाव दिए

Haryana Utsav
error: Content is protected !!