November 20, 2026
Gohana

एसडीएम व मार्केट कमेटी के अधिकारियों ने किया सब्जी मंडी का दौरा

एसडीएम व मार्केट कमेटी के अधिकारियों ने किया सब्जी मंडी का दौरा

-सुविधाओं को सुदृढ़ करने के साथ जरूरी सुधार के दिए दिशा-निर्देश
हरियाण्गा उत्हासव, गोहाना (सोनीपत)

एसडीएम आशीष वशिष्ठï ने मार्केट कमेटी के अधिकारियों के साथ सब्जी मंडी का दौरा करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सुविधाओं को सुदृढ़ करने के साथ जरूरी सुधार के दिशा-निर्देश दिए।
बीती सांयकाल प्राकृतिक आपदा के चलते सब्जी मंडी में हुई दुर्घटना के दृष्टिïगत एसडीएम आशीष वशिष्ठï तथा मार्केट कमेटी के चीफ इंजीनियर उदयभान तथा अन्य अधिकारियों के साथ मंडी का निरीक्षण किया। इस मौके पर एसई नवीन दहिया, मार्केट कमेटी के सचिव रमेशचंद्र देशवाल, तहसीलदार अजय कुमार, नायब तहसीलदार डा. प्रमोद कुमार आदि अधिकारीगण व आढ़ती एसोसिएशन के सदस्यगण मौजूद थे।
इस दौरान अधिकारियों ने मंडी के मुख्यद्वार को दुरुस्त करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने मंडी परिसर में शौचालयों की भी मरम्मत व सफाई के निर्देश दिए। विशेष रूप से अधिकारियों ने मंडी परिसर में सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने मंडी में पानी की निकासी की व्यवस्था को भी सुदृढ़ करवाने के निर्देश दिए।

Related posts

weather update: मॉनसून फिर पकड़ेगा रफ्तार, हरियाणा में फिर होगी भारी बारिश

Haryana Utsav

अघोषित कटों से परेशान ग्रामीणों ने सब स्टेशन पर किया विरोध प्रदर्शन

Haryana Utsav

Barota Collage: कविता पाठ में आदित्य और देशभक्ति गीत प्रतियोगिता में अरविंद प्रथम

Haryana Utsav
error: Content is protected !!