DelhiGohanaHaryana

बुजुर्गों की सलाह के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचें: बाबा मनशाह

Vo Hi EK

बुजुर्गों की सलाह के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचें: बाबा मनशाह

हरियाणा उत्सव, बीएस बोहत

बाबा मनशाह महाराज ने कहा कि अपने या समाज हित में कोई भी कार्य करने से पूर्व अपने बुजुर्गों से सलाह लेनी चाहिए। घर के बड़े-बुजुर्ग हमेशा अपने सांसारिक अनुभवों के आधार पर हमेशा सही राय और जानकारी देते हैं। बुजुर्गों की सलाह के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचना चाहिए। बुजुर्गों की सलाह से लिए गए फैसले स्वयं और समाज के हित में होते हैं। बाबा बनशाह गोहाना में बरोदा रोड स्थित भगवान वाल्मीकि आश्रम में श्रद्धालुओं को उपदेश दे रहे थे।

बाबा मनशाह ने कहा कि अपने घरों में प्रभु वाल्मीकि के साथ-साथ महापुरुषों के चित्र भी लगाएं। महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। इससे हमें अपने पुराने इतिहास की जानकारी होगी और संघर्ष करने की प्रेरणा मिलेगी। अंधविश्वास और पाखंड़ को त्याग कर भगवान वाल्मीकि के चरणों में ध्यान लगाना चाहिए। इससे आपके मन को शांति मिलेगी। मन शांत होगा तो काम में मन लेगा और आप सफलता की ओर अग्रसर होंगे। इस मौके पर अशोक पवांर, दीपक आदित्य, समुंद्र आहुलाना, प्रदीप बोहत, सिद्धार्थ टांक आदि मौजूद रहे।

Related posts

PM किसान निधि के 2000 रुपये की किस्त नहीं मिली तो यहां करें शिकायत

Haryana Utsav

गोहाना निकाय चुनाव: चेयरमैन के लिए 18 और 23 वार्डों के लिए 103 प्रत्याशी मैदान

Haryana Utsav

बरोदा के लोग सरकार के साथ आकर विकास में हिस्सेदारी करें : संदीप

Haryana Utsav
error: Content is protected !!