DelhiTop 10

हरिद्वार की सीमाएं आज से 30 घंटे के लिए सील, सिर्फ इन्हें मिलेगी छूट

हरिद्वार

हरिद्वार की सीमाएं आज से 30 घंटे के लिए सील, सिर्फ इन्हें मिलेगी छूट

हरियाणा उत्सव, हरिद्वार
हरिद्वार- कार्तिक पूर्णिमा 30 नवंबर को है, लेकिन धर्मनगरी हरिद्वार में बाहरी राज्यों से आने वाले तीर्थयात्रियों पर रोक लगा दी गई है। साथ ही हरकी पैड़ी समेत आसपास के गंगा घाटों पर स्नान के लिए प्रतिबंध रहेगा। इसके साथ ही रविवार यानी आज से 30 घंटे तक के लिए जिले की सीमाएं सील कर दी गई है, जिससे कोई श्रद्धालु यहां एंट्री न कर पाए। वहीं, स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को बॉर्डर से ही लौटा दिया जाएगा।

दरअसल, कोरोना वायरस के उत्तराखंड में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। हरिद्वार जिला प्रशासन और पुलिस ने इसके लिए कार्ययोजना भी तैयार कर ली है। जिला प्रशासन ने मौजूदा हालातों और प्रदेश में बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए गंगा स्नान पर भी रोक लगा दी है। साथ ही अन्य राज्यों से श्रद्धालु हरिद्वार की सीमा में प्रवेश न कर पाए, इसके लिए आज और कल यानी 29 और 30 नवंबर के लिए सीमाएं सील कर दी गई हैं। इस दौरान यहां अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात रहेगा।

source: oneindia.com

Related posts

कौन था गैंगस्टर जितेंद्र गोगी, देखें गुनाहों की लिस्ट, हर्षिता हत्याकांड में था नाम

Haryana Utsav

मौसम: देशभर में बारिश की चेतावनी, जाने- आपके क्षेत्र में कैसा रहेगा मौसम

Haryana Utsav

अमेरिका के पूर्व विदेशमंत्री का दावा, चीनी आर्मी के लिए काम कर रही थी वुहान लैब

Haryana Utsav
error: Content is protected !!