Rewari

हरियाणा के साढ़े 4 हजार सफाईकर्मी हड़ताल पर:कहा- पहले किए गए फैसले लागू नहीं कर रही राज्य सरकार, मांगें नहीं मानी तो करेंगे अनिश्चितकालीन स्ट्राइक

सफाईकर्मी ने कहा पहले किए फैसले लागू नहीं कर रही राज्य सरकार,

मांगें नहीं मानी तो करेंगे अनिश्चितकालीन स्ट्राइक

हरियाणा उत्सव, रेवाड़ी

हरियाणा नगर पालिका, परिषद और निगमों में काम करने वाले सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार को एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार पहले किए गए फैसले लागू नहीं कर रही, इसके चलते कर्मचारी बेहद खफा हैं। कर्मचारियों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर मांगें नहीं मानी गईं तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। रेवाड़ी, नारनौल, महेंद्रगढ़, झज्जर व बहादुरगढ़ में सफाई कर्मचारियों ने शहरभर में प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। बहादुरगढ़ में कर्मचारी नेता राजपाल का कहना है कि सरकार पहले किए गए फैसलों को लागू नहीं कर रही है। यूनियन कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने और ठेका प्रथा बंद करने की मांग पिछले काफी समय से करती आ रही है।

इतना ही नहीं रिस्क अलाउंस और अन्य मांगों को लेकर भी धरना प्रदर्शन जारी है। सरकार से सभी मांगों पर सहमति भी बन चुकी है। लेकिन सरकार के अधिकारी लिखित में आदेश जारी नहीं कर रहे हैं, इसकी वजह से कर्मचारियों में काफी रोष है। कर्मचारियों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर जल्दी उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

तीन दिन से जारी है भूख हड़ताल

मांगों को सफाई कर्मचारी पिछले तीन दिनों से क्रमिक अनशन भी कर रहे हैं, जिनमें रोजाना 8 से 10 कर्मचारी एक दिन के लिए भूख हड़ताल भी कर रहे हैं। शुक्रवार को सफाई कर्मचारियों ने एक दिन की हड़ताल के साथ जोरदार प्रदर्शन भी किया। रेवाड़ी में नगर परिषद के गेट पर सैकड़ों कर्मचारी सुबह ही एकत्रित हुए। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

Source- https://www.bhaskar.com

Related posts

भारी भरकम फीस:रेवाड़ी के दो कोविड हेल्थ सेंटर डी-नोटिफाई, अब काेरोना मरीजों का नहीं कर सकेंगे इलाज, रेट किए हैं निर्धारित

Haryana Utsav
error: Content is protected !!