ChandigarhHaryanaPanchkulaPolitics

हरियाणा में कब होंगे पंचायतों के चुनाव

panchayat-election

हरियाणा में कब होंगे पंचायतों के चुनाव

-पंचायतें के सीईओ की मंजूरी के बाद ही निकाल सकेंगे पैसा

हरियाणा उत्सव, चंडीगढ़

हरियाणा में प्रदेश सरकार पंचायत चुनावों की तैयारी में जुट हुई है। फरवरी की शुरुआत में चुनावों होने की संभावना है। अब सरपंच और पंचायत सचिव विकास कार्यों के लिए अपने स्तर पर फिक्स डिपाजिट से पैसा नहीं निकाल सकेंगे। अगर पंचायती कार्यों के लिए धनराशि की जरूरत पड़ती है तो सीईओ की मंजूरी के बाद ही पैसा निकाला जा सकेगा। हरियाणा में 24 फरवरी से पहले पंचायती राज चुनावों पूरे कराए जाने है।

राज्य चुनाव आयोग प्रदेश की 22 जिला परिषदों, 142 ब्लाक समितियों और 6205 पंचायतों के पंच-सरपंचों के लिए चुनाव की तैयारी में जुटा है। जिला परिषदों के 416 सदस्यों, ब्लाक समितियों के 3002 सदस्यों और 6205 सरपंचों के लिए चुनाव ईवीएम के जरिये होंगे, जबकि 62 हजार 466 पंचों के लिए मतदान बैलेट पेपर के जरिये होगा।

हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने इस बात की पुष्टि की है कि पंचायत सचिव और सरपंच अब सीईओ की अनुमति के बिना फिक्स डिपाजिट से पैसा नहीं निकाल सकेंगे। इससे पहले प्रदेश में वर्ष 2016 में 10, 17 व 24 जनवरी को तीन चरणों में पंचायत चुनाव हुए थे और फरवरी में सरपंचों का शपथ ग्रहण हुआ था। ऐसे में फरवरी में ही पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होगा और इससे पहले की पंचायतों के चुनाव होने तय हैं।

Related posts

गलत ई-गिरदावरी करने पर पटवारी को किया निलंबित

Haryana Utsav

महिलाएं पानी की टंकी पर चढ़ी , कमांडो  ने नीचे उतारा

Haryana Utsav

बरोदा उपचुनाव- चुनावी ड्यूटी से नदारद अधिकारियों को जारी किए  नोटिस

Haryana Utsav
error: Content is protected !!