September 21, 2026
GohanaHaryanaSonipat

नए एमडी उदय सिंह ने संभाला आहुलाना चीनी मिल का कार्यभार

HCS Uday Singh

नए एमडी उदय सिंह ने संभाला आहुलाना चीनी मिल का कार्यभार

हरियाणा उत्सव, गोहाना:

गांव आहुलाना स्थित चौ. देवीलाल सहकारी चीनी मिल के एमडी का कार्यभार नए एचसीएस उदय सिंह को सौंपा गया है। गोहाना एसडीएम आशीष वशिष्ठ के पास अतिरिक्त कार्यभार था। उदय सिंह ने नए एमडी के रूप में मिल का कार्यभार संभाल लिया। वह इससे पहले सोनीपत में सिटी मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात थे।

उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता किसानों व कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए उन्हें बुनियादी सुविधाएं मुहैया करवाना है। उन्होंने कहा कि चीनी रिकवरी बढ़ाने पर विशेष ध्यान रखा जाएगा। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों की बैठक ली और चीनी रिकवरी बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने किसानों से साफ गन्ना लेकर आने की अपील की। प्रत्येक किसान का सारा गन्ना लिया जाएगा।

Related posts

चौधरी देवी लाल सहकारी चीनी मिल के गन्ना प्रबंधक डॉ मनजीत दहिया हुए रिटायर

Haryana Utsav

अभय चौटाला ने कहा- विधायकों और सांसदों को भी वापस बुलाने का कानून बनाए गठबंधन सरकार

Haryana Utsav

जॉब सिक्योरिटी को लेकर सीएम से मिलेंगे हुकटा सदस्य

Haryana Utsav
error: Content is protected !!